फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister Sanjay Nishad's car hits another car in Salon Raebareli.

UP News: यूपी के मंत्री संजय निषाद की कार स्कॉर्ट की गाड़ी से टकराई, बाल-बाल बचे

Wed, 09 Oct 2024 01:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सलोन (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, सलोन (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Oct 2024 01:01 PM IST
सार

यूपी के मंत्री संजय निषाद की कार स्कॉर्ट में चल रही एक अन्य कार से टकरा गई। हादसा तब हुआ जब मंत्री लखनऊ से प्रतापगढ़ जा रहे थे।

विज्ञापन
UP minister Sanjay Nishad's car hits another car in Salon Raebareli.
स्कॉर्ट की गाड़ी से टकराई कार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के सलोन में उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे के दौरान कैबिनेट मंत्री कार पर ही सवार थे। हादसा तब हुआ जब वह लखनऊ से प्रतापगढ़ की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान साथ चल रही गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दी जिससे दुर्घटना में मंत्री की गाड़ी का अगला हिस्सा छतिग्रस्त हो गया है। हालांकि, गनीमत रही कि किसी तरह मंत्री संजय निषाद और उनका ड्राइवर हादसे में बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


बताते हैं कि बुधवार की सुबह उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य पालन मंत्री अपने काफिले के साथ प्रतापगढ़ के लिए जा रहे थे। करहिया बाजार में प्रवेश करते ही मंत्री के साथ आगे चल रही स्कॉर्ट गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दी जिससे अचानक मंत्री की गाड़ी स्कोर्ट से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही करहिया चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार मौके पर पहुंच गए। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी लोग सकुशल और सुरक्षित हैं। आपस में ही गाड़ियां टकराई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed