फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister reviewed the work of 150ITI in Uttar Pradesh.

UP News: कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की 150 आईटीआई के उन्नयन कार्यों की समीक्षा की दिए निर्देश

Sat, 01 Jul 2023 03:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Jul 2023 03:01 PM IST
सार

कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्य समय से शुरू न करने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं अनुबन्ध की समयसीमा के अन्तर्गत पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
UP minister reviewed the work of 150ITI in Uttar Pradesh.
कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने विधानसभा सभागार में 150 आईटीआई के उन्नयन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने टाटा टेक्नॉलाजीज लि. द्वारा आईटीआई के उन्नयन कार्यों हेतु तैयार किये गये प्रस्तुतीकरण को देखा तथा आईटीआई में निर्माण कार्यो से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से कार्यों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

विज्ञापन


कौशल विकास मंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्य समय से शुरू न करने पर नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिया कि जिन कार्यों की निविदा की कार्रवाई सम्पन्न हो चुकी है वे सभी कार्य आगामी एक सप्ताह के अन्दर शुरू कर दिये जाएं। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि प्रश्नगत निर्माण कार्य अनुबन्ध की समयसीमा के अन्तर्गत पूर्ण किया जाए। सभी कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य समय कराये जाने के निर्देश दिए गये।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अगले दो दिन होगी अच्छी बारिश: यूपी भर में मानसून के सक्रिय रहने की परिस्थितियां अनुकूल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती ने अखिलेश को दी जन्मदिन की बधाई, सीएम योगी ने ट्वीट कर की ये कामना


कौशल विकास मंत्री ने निर्देश दिये कि जिन आईटीआई के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार का भूमि-विवाद, अतिक्रमण या अन्य किसी प्रकार की समस्या आ रही है उसके संबंध में संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन को अवगत कराया जाय एवं संबंधित मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी से सम्पर्क स्थापित कर उसका समाधान कर लिया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन आईटीआई के निर्माण कार्य हेतु वर्तमान में स्वीकृत मानचित्र की निर्धारित ड्रॉईंग में अपेक्षित आंशिक संशोधन के आधार पर निर्माण कार्य किए जाने का अनुरोध किया गया है, उन आईटीआई में कार्यदायी सस्था द्वारा उपलब्ध कराये गये संशोधित ड्रॉईंग को लोक निर्माण विभाग से वेट कराये जाने की कार्रवाई निदेशालय के माध्यम से शीघ्र पूरी करायी जाय।

टाटा टेक्नालॉजीज लिमिटेड के सहयोग से 150 आईटीआई के उन्नयन हेतु मानकीकृत व्यवस्था की लागत एवं मानचित्र के अनुसार कार्यदायी संस्थाओं को कार्य आवंटित किए गये हैं।  जिसके अनुसार ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को 37, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि. को 22, उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम लि. को 31, उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद को 26, कान्स्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज को 20 तथा उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. को 14 इस प्रकार कुल 150 आईटीआई कार्यदायी संस्थाओं को आवंटित की गयी है।

बैठक में प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास डॉ. एम. के. शम्भुगा सुन्दरम, विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास अभिषेक सिंह, मिशन निदेशक कौशल विकास मिशन आन्द्रा वामसी, निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन यशु रूस्तगी, अपर निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन मानपाल सिंह सहित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed