फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Possibilities of good rain in coming days in Uttar Pradesh.

अगले दो दिन होगी अच्छी बारिश: यूपी भर में मानसून के सक्रिय रहने की परिस्थितियां अनुकूल

Sat, 01 Jul 2023 11:53 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Jul 2023 11:53 AM IST
सार

यूपी में अगले दो दिन अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने की परिस्थितियां बनी हुई हैं।

विज्ञापन
Possibilities of good rain in coming days in Uttar Pradesh.
पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश भर में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। बीते दो दिनों में पूर्वी यूपी के ज्यादातर स्थानों और पश्चिमी यूपी में कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई है। जिन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई वहां लगातार बादल छाए रहे।

विज्ञापन


पूर्वी यूपी में शुक्रवार को प्रतापगढ़ में सर्वाधिक 116 मिमी तथा पश्चिमी यूपी के कोंच (जालौन) में सर्वाधिक 84 मिमी बरसात दर्ज की गई। जबकि बीते 24 घंटों में पूरे प्रदेश में 15.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मायावती ने अखिलेश को दी जन्मदिन की बधाई, सीएम योगी ने ट्वीट कर की ये कामना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सेवा और संपर्क को गांव-गांव तक बढ़ाएगा संघ, दलित व आदिवासी बस्तियों पर देगा जोर


इसी तरह अवध के लगभग सभी जिलों में बृहस्पतिवार व शुक्रवार को जोरदार बारिश हुई। इसके चलते शहरी क्षेत्रों में जलभराव समस्या पैदा हुई, जबकि सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गई।

अंबेडकरनगर में एक मकान ढह गया। इसमें दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई व दो अन्य घायल हो गए। रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती और अंबेडकरनगर में देर रात तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed