फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister Nand Gopal Nandi tweets on seventh phase election.

UP Election 2022: कैबिनेट मंत्री नंदी बोले- पूर्वांचल की जनता कमल खिला रही है

Mon, 07 Mar 2022 12:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Mar 2022 12:55 PM IST
सार

यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दावा किया है कि इस बार के चुनाव में पूर्वांचल में फिर से कमल खिलने जा रहा है।

विज्ञापन
UP minister Nand Gopal Nandi tweets on seventh phase election.
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ट्वीट कर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि पूर्वांचल इन नफरती सोच वाले लोगों को करारा जवाब देने के लिए कमर कस चुका है!

विज्ञापन


पूर्वांचल के देवतुल्य मतदाताओं से इन गीदड़ भभकियों और धमकियों का जवाब अपने वोट की ताकत से देने का आवाहन करता हूं! गुंडों की बौखलाहट बता रही है कि पूर्वांचल की जनता कमल खिला रही है!

विज्ञापन

आज शाम ही अखिलेश की आधी हेकड़ी निकल जाएगी

कैबिनेट मंत्री ने सोमवार को कू एप पर कहा कि अखिलेश यादव की आधी हेकड़ी आज शाम को ही निकल जाएगी। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में ही देख लेना। अखिलेश हवा में हैं और हम जमीन पर।

विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में सोमवार को नौ जिलों की 54 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 75 महिलाओं समेत 613 प्रत्याशी मैदान में हैं। वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के 2.06 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस चरण में मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, नीलकंठ तिवारी, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, ओम प्रकाश सिंह, शैलेंद्र यादव ललई, भाजपा से सपा में आए दारा सिंह चौहान, ओम प्रकाश राजभर, बाहुबली धनंजय सिंह, विनीत सिंह जैसे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।



मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि चंदौली की चकिया, सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज और दुद्धी विधानसभा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। बाकी 51 सीटों पर शाम छह बजे तक मतदान होगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि इस चरण में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 845 कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल लगाया गया है। इसके अलावा 53,424 आरक्षी व मुख्य आरक्षी, 6662 निरीक्षक व उप निरीक्षक तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed