फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister Dinesh Pratap Singh gives another statement on Priyanka Gandhi.

UP: यूपी के मंत्री का एक और बयान, बोले- प्रियंका गांधी की लाइफस्टाइल भारतीय संस्कार व संस्कृति के अनुरूप नहीं

Fri, 18 Oct 2024 05:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 18 Oct 2024 05:24 PM IST
सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा प्रियंका गांधी पर दिए गए बयान पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। इस बीच मंत्री ने एक और बयान दिया है।
 

विज्ञापन
UP minister Dinesh Pratap Singh gives another statement on Priyanka Gandhi.
यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह व कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह के कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर दिए गए बयान पर एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ मंत्री ने एक और बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की लाइफस्टाइल भारतीय संस्कार और संस्कृति के अनुरूप नहीं हैं। बता दें कि लखनऊ में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के आवास का घेराव कर नारेबाजी की और अमेठी में विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया।

विज्ञापन


मंत्री ने अपने ताजा दिए गए बयान में कहा है कि राजनीतिक सवाल पर राजनीतिक जवाब होता है।  प्रियंका गांधी को चाहिए कि अपने कार्यकर्ताओं से बात करें और उन्हें अपनी बात समझाएं। मेरे लिए भारतीय संस्कार और संस्कृति से युक्त हर नारी मां भगवती के समान है, लेकिन मैं प्रियंका गांधी को भारतीय संस्कार और संस्कृति के अनुरूप नहीं पाता हूं। इसलिए किसी से सहमत और असहमत होना हमारा विचार और हमारा अधिकार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसा के पांचों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया गया, जाएंगे जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसा: मृतक युवक के पिता के बयान से हड़कंप, बोले- न्याय नहीं मिला तो पूरे परिवार के साथ करूंगा आत्मदाह


उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी हार के डर से रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ रही हैं वायनाड से चुनाव लड़ रही हैं। हम लोगों की यह परंपरा है कि चुनाव की शुरुआत हर कोई अपने घर से करता है किंतु पूरे गांधी परिवार का एक भी व्यक्ति कभी भी अपने जन्मस्थान और निवास से चुनाव नहीं लड़ा। गांधी परिवार पीढ़ियों से दिल्ली के लुटियंस जोन में रहता आया है लेकिन कभी भी दिल्ली की किसी भी विधानसभा या फिर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ा। इसका मतलब है कि आपके अपने ही घर की जनता आपको प्रेम नहीं करती है तभी आप बाहर से चुनाव लड़ते हैं।


इसके पहले उन्होंने प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने को लेकर टिप्पणी की थी जिस पर कांग्रेस नेताओं ने लखनऊ स्थित उनके आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए मुख्य द्वार पर चोर-बेईमान लिख दिया था। 

अमेठी में भी कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
उधर, शुक्रवार को अमेठी में मंत्री के बयान पर युवक कांग्रेस ने गौरीगंज कस्बे के हनुमान तिराहे पर दिनेश प्रताप सिंह का पुतला फूँककर जमकर नारेबाजी की। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने दो दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया था और लिखा था कि अंततः लड़की लड़ नही पाई और भाग ही गई वहां जहां लड़ना न पड़े, बूढ़ी जो हो गई है।

राज्यमंत्री द्वारा पोस्ट करते ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने वीडियो जारी कर दिनेश सिंह की आलोचना की। राज्यमंत्री के बयान पर कांग्रेसियों में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को युवक कांग्रेस के कार्यकताओं ने जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व गौरीगंज कस्बे के हनुमान तिराहे पर राज्यमंत्री दिनेश सिंह का पुतला फूंककर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश सिंह ने अमेठी की बेटी प्रियंका गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की है जिससे कांग्रेसियों और अमेठी की जनता में जबरजस्त आक्रोश है। इसी को लेकर आज विरोध प्रदर्शन करते हुए दिनेश सिंह का पुतला फूंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed