फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich Violence Update: Ram Gopal Mishra Murder Accussed presented to CJM court News in Hindi

बहराइच हिंसा: पांचों मुख्य आरोपियों को भेजा जेल, कैमरे से रखी जा रही नजर, हिंसा में कुल 13 मुकदमें दर्ज

Fri, 18 Oct 2024 10:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Fri, 18 Oct 2024 10:17 PM IST
सार

Bahraich Violence : बहराइच हिंसा के पांचों आरोपियों को शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
Bahraich Violence Update: Ram Gopal Mishra Murder Accussed presented to CJM court News in Hindi
सीजेएम के सामने पेश किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच की महसी तहसील की महाराजगंज हिंसा के मुख्य आरोपियों को नानपारा के हांडा बसेहरी नहर के पास पुलिस मुठभेड़ में मोहम्मद तालीम उर्फ शब्बू और सरफराज उर्फ रिंकू के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वहीं तीन अन्य आरोपियों अब्दुल हमीद, फहीम और मोहम्मद अफजल को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। शुक्रवार को सीजेएम आवास पर आरोपियों की पेशी होने के बाद पांचों आरोपियों को आरआरएफ पीएसी और पुलिस की कड़ी सुरक्षा मे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

इसके पहले, हत्यारोपी मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद तालिब को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि हत्यारोपियों के मंसूबे खतरनाक थे। तभी तो उन्होंने हत्या में प्रयुक्त बंदूक को लोड कर छिपाया था। उसके साथ एक अन्य अवैध असलहा भी रखा था, ताकि जरूरत पड़ने पर वह फिर से दहशत फैला सकें। इसका प्रमाण भी उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दे दिया। पुलिस के अनुसार महराजगंज में रविवार को जो हुआ वह सुनियोजित था। मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद की छत पर पत्थर व ईंटें रखी थीं। कांच की बोतल भी मिली थीं।
विज्ञापन


एनकाउंटर के बाद चप्पे-चप्पे पर पहरा
हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के दौरान मुठभेड़ के बाद संवेदनशील और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई। डीएम मोनिका रानी व एसपी वृंदा शुक्ला ने शहर में गश्त किया। नेपाल सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी की बेटी ने पीएम-सीएम से लगाई मदद की गुहार

हत्यारोपी अब्दुल हमीद की बेटी रुखसार उर्फ सालिया का प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से सुरक्षा की अपील करने हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उसने आरोप लगाया कि बीते मंगलवार को एसटीएफ व पुलिस उसके घर केवानागंज पहुंची थी। उसके पति ओसामा व देवर शाहिद को साथ ले गई तबसे दोनों को पता नहीं चल रहा है।


बुधवार को गांव से खबर मिली कि धर्मकांटे के पास से पिता अब्दुल हमीद, मेरे दो भाई सरफराज, फहीन व एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। उनका भी कुछ पता नहीं चल रहा है। डर है कि उनका एनकाउंटर न कर दिया जाए। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से सभी की सुरक्षा की अपील करती हूं।

जेल में कड़ी की गई सुरक्षा, दो आरोपी अस्पताल में भर्ती

हिंसा के आरोपियों के पहुंचने पर जेल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सूत्रों के अनुसार सामान्य दिनों की अपेक्षा जेल की सुरक्षा में लगे जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। गोली लगने वाले दो आरोपियों को जेल के अस्पताल में और अन्य तीन आरोपियों को 100 कैदियों की क्षमता वाले बैरक में रखा गया है। सभी पर कैमरों की मदद से नजर रखी जा रही है।

रिमांड पर ले सकती है पुलिस
आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के बाद पुलिस उन्हें 14 दिन बाद या उसके पहले भी कोर्ट में अपील दायर कर पूछताछ के लिए रिमांड में लेने की मांग कर सकती है। इससे घटना के बारे में और अधिक जानकारी मिल सकेगी।

आरोपियों पर घोषित था इनाम
पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद तालीम और सरफराज पर 25-25 हजार और अब्दुल हमीद पर 10 हजार का इमान घोषित किया गया था।

हिंसा में कुल 13 मुकदमें दर्ज
हिंसा मामलें में कुल 12 मुकदमें दर्ज हुए थे, जिसमें से दस हरदी थाना में थे। इनमें 62 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, वहीं बृहस्पतिवार को पुलिस पर फायर कर भागने के मामले में नानपारा कोतवाली में दो आरोपियों पर जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इससे अब कुल मुकदमों की संख्या 13 हो गई है।

हिंसा के 26 आरोपी भेजे गए जेल
पुलिस ने शुक्रवार को शांतिभंग की आशंका में 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे अब कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। इन सभी की संलिप्तता हिंसा भड़काने में पाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed