फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Minister Dara Singh Chauhan said – Delhi blasts not an intelligence failure.

UP: यूपी के मंत्री बोले- दिल्ली विस्फोट इंटेलीजेंस फेलियर नहीं... दोषियों को पाताल से निकालकर सजा दिलाई जाएगी

Wed, 12 Nov 2025 03:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Nov 2025 03:41 PM IST
सार

यूपी में गोंडा जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि दिल्ली में विस्फोट इंटेलीजेंस फेलियर नहीं है। पीएम मोदी व गृहमंत्री ने घटना को गंभीरता से लिया है। दोषियों को पाताल से निकालकर सजा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
UP Minister Dara Singh Chauhan said – Delhi blasts not an intelligence failure.
यूपी के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को पहुंचे प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान का गोंडा सर्किट हाउस में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। दिल्ली धमाके के बाद यूपी से जुड़ रहे तारों पर पूछे गए सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि इंटेलिजेंस कहीं पर फेल नहीं हुई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। जिसने भी दुस्साहस किया है, चाहे वह कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। अगर वह पाताल में भी होगा तो उसे निकालकर सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिल्ली धमाका: मोहल्ले में एटीएस... जांच के लिए पहुंची पुलिस टीमें... सहमे लोग, सोच नहीं सकते थे जो हो रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हृदय रोग विशेषज्ञ है डॉ. परवेज... कार पर मिला यूनिवर्सिटी का पास, एटीएस ने लैपटॉप कब्जे में लिया


वहीं, बिहार चुनाव को लेकर एग्जिट पोल पर विपक्ष के सवालों पर उन्होंने कहा, यह एग्जिट पोल नहीं, ‘इजेक्ट पोल’ है। 14 नवंबर को जब मतगणना होगी तो यह साफ हो जाएगा कि एनडीए को जनता ने भारी बहुमत दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed