{"_id":"62cfc7dbcdda7615994a606d","slug":"up-minister-anil-rajbhar-speaks-on-100-days-of-up-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 days report card: श्रम मंत्री का दावा - अगले पांच साल में यूपी को पूरी तरह बाल श्रम से मुक्त कर देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 days report card: श्रम मंत्री का दावा - अगले पांच साल में यूपी को पूरी तरह बाल श्रम से मुक्त कर देंगे
Thu, 14 Jul 2022 01:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:10 PM IST
सार
यूपी के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने गुरुवार को अपने विभाग के 100 दिन के कार्यों का ब्यौरा दिया और कई बड़े वादे किए।
विज्ञापन
यूपी के मंत्री अनिल राजभर ने अपने विभाग के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड दिया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने लोक भवन में पत्रकार वार्ता में कहा कि 100 दिन के अधिकतर लक्ष्य विभाग ने पूरे किए हैं। महिलाओं की सुरक्षा, विभिन्न आयोजनों में उनकी भागीदारी, चीनी आसमानी उद्योग के श्रमिकों के वेतन में वृद्धि, बाल एवं बंधुवा श्रम उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान छोटे दुकानदारों को पंजीकरण व अन्य सभी दुकानदारों को नवीनीकरण से मुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि रात्रि पाली में कारखानों में महिलाओं के लिए सामान्य नीति तैयार की गई है। प्रदेश के श्रमिकों की समस्या के निदान के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। हमारा लक्ष्य है कि अगले 5 सालों में बाल श्रम से पूरे प्रदेश को मुक्त कर दिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत नया सवेरा योजना में 20 जिलों में कामकाजी बच्चों को कार्य से मुक्त कराकर विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जा रहा है साथ ही इन 100 दिनों में सेवा योजना निधि निदेशालय के अंतर्गत 90 रोजगार मेलों के माध्यम से 25000 भर्तियों को निजी क्षेत्र में नियोजित किया गया। 600 करियर काउंसलिंग के माध्यम से 50000 प्रतिभागियों की काउंसलिंग की गई। सेवा मित्र पोर्टल के माध्यम से 4000 कुशल कामगारों का पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया।
विज्ञापन