फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Up miniaster A K Sharma inctructs for power supply.

ऊर्जा मंत्री का निर्देश: क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर और फीडर को तत्काल दुरुस्त करें, बिजली सप्लाई मे दिक्कत न हो

Sat, 20 May 2023 02:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 May 2023 02:53 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि बिजली व्यवस्था के सुधार में कोताही न बरती जाए। उन्होंने ट्रांसफार्मर और फीडरों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Up miniaster A K Sharma inctructs for power supply.
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रचंड गर्मी और लू में बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए। जहां ट्रांसफार्मर और फीडर क्षतिग्रस्त हो, उसे तत्काल ठीक किया जाए। जर्जर लाइन, झूलते तार आदि को ठीक करें, जिससे बिजली सप्लाई में दिक्कत न हो। उन्होंने बिजली व्यवस्था के सुधार में कोताही न बरतने की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन


वहीं, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों के अनुपालन को लेकर पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने ट्रांसफार्मर जलने की घटनाओं पर असंतोष व्यक्त किया। कहा, ट्रांसफार्मर के रखरखाव व मेंटेनेंस के बारे में गर्मी शुरू होने से पहले ही विद्युत वितरण में लगे निगम अधिकारियों को सचेत किया गया था। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर जलने एवं क्षतिग्रस्त होने की सूचनाएं मिल रही हैं। ट्रांसफार्मर में आग लगने का एक बड़ा कारण ओवरलोडिंग है लिहाजा ओवरलोडिंग वाले क्षेत्रों में उन्हें अपग्रेड किया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मोदी सरकार के नौ साल: एक माह में हर व्यक्ति तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएगी भाजपा, चुनाव के लिए बनाएगी माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संवेदनहीनता: ई-रिक्शा चालक ने बेसुध युवक को बीच सड़क पर फेंका हुई मौत, वीडियो वायरल


उन्होंने चेतावनी दी है कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों के परीक्षण में अगर कहीं व्यक्तिगत लापरवाही पाई गई तो उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में 90 परिवर्तक कार्यशालाएं इसकी मरम्मत का कार्य कर रही है। इसकी समीक्षा भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2022 की तुलना में इस वर्ष ट्रांसफार्मरों की क्षतिग्रस्तता में 15.14 प्रतिशत की कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed