फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Metro 'Go Smart' cards can be upgraded to NCMC cards by this date; new facility available at no extra cost

यूपी: मेट्रो के गो स्मार्ट कार्ड को इस तारीख तक एनसीएमसी में बदल सकेंगे, बिना अतिरिक्त शुल्क के मिली नई सुविधा

Thu, 01 Oct 2026 07:57 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 01 Oct 2026 07:57 PM IST
सार

लखनऊ मेट्रो के गो स्मार्ट कार्ड को एनसीएमसी कार्ड में बदलने की अंतिम तिथि बढ़ाकर नौ अक्तूबर कर दी गई है। यात्री पुराने कार्ड को मुफ्त में बदलवा सकेंगे। अब तक 50 हजार से अधिक कार्ड बदले जा चुके हैं। एनसीएमसी से लखनऊ मेट्रो में यात्रा पर 10 प्रतिशत छूट मिलेगी।

विज्ञापन
UP: Metro 'Go Smart' cards can be upgraded to NCMC cards by this date; new facility available at no extra cost
मेट्रो के लिए कौन सा कार्ड सबसे अच्छा है? - फोटो : AI

विस्तार

लखनऊ मेट्रो के गो स्मार्ट कार्ड को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) में बदलने की अवधि बढ़ा दी गई है। अब यात्री नौ अक्तूबर तक अपना पुराना कार्ड मुफ्त बदलवा सकेंगे। पहले यह सुविधा दो अक्टूबर तक थी। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


अब तक 50 हजार से अधिक यात्री अपने गो स्मार्ट कार्ड को एनसीएमसी कार्ड में बदलवा चुके हैं। कार्ड बदलवाने के लिए यात्रियों को पहले पुराने कार्ड में उपलब्ध शेष राशि खर्च करनी होगी। इसके बाद मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर पर कार्ड का सत्यापन कराना होगा। सत्यापन के बाद मिलने वाली सरेंडर रसीद और पुराने कार्ड को स्टेशन स्थित एयरटेल पेमेंट्स बैंक कियोस्क पर जमा करना होगा। मोबाइल पर ओटीपी सत्यापन के बाद नया एनसीएमसी कार्ड निःशुल्क जारी किया जाएगा।
विज्ञापन




 

देशभर में कर सकेंगे इस्तेमाल

एनसीएमसी कार्ड का इस्तेमाल देशभर में इस सुविधा को स्वीकार करने वाली मेट्रो, बसों, पार्किंग और खुदरा सेवाओं में किया जा सकता है। लखनऊ मेट्रो में इस कार्ड से हर यात्रा पर 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। कार्ड से यात्रा के लिए बार-बार टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। 

इसे एनसीएमसी कियोस्क, टिकट वेंडिंग मशीन, लखनऊ मेट्रो ऐप और एयरटेल ऐप के जरिये डेबिट-क्रेडिट कार्ड या यूपीआई से रिचार्ज किया जा सकेगा। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने यात्रियों से निर्धारित अवधि में पुराने कार्ड को एनसीएमसी में बदलवाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed