फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mayawati said, BJP's intentions are being doubted, so BJP should take concrete decisions

यूपी: मायावती की भाजपा सरकार को सलाह, नीयत पर किया जा रहा है शक इसलिए ठोस फैसला लें

Sat, 20 Nov 2021 02:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 20 Nov 2021 02:53 PM IST
सार

मायावती ने केंद्र सरकार से मांग की है कि किसानों की उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाया जाए। देश की आन बान शान से जुड़े अति गंभीर मामलों को छोड़कर आंदोलित किसानों पर दर्ज बाकी सभी मुकदमों की वापसी भी केंद्र सुनिश्चित करें तो यह उचित होगा।

विज्ञापन
UP: Mayawati said, BJP's intentions are being doubted, so BJP should take concrete decisions
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट के जरिए भाजपा सरकार को सलाह दी है। मायावती ने देश में तीव्र आंदोलन के बाद कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा का देर आए दुरुस्त आए कह कर स्वागत किया। किंतु इसे चुनावी स्वार्थ व मजबूरी का फैसला बताकर भाजपा सरकार की नीयत पर भी शक किया जा रहा है। इसलिए इस बारे में कुछ और ठोस फैसले जरूरी हैं।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि किसानों की उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाया जाए। देश की आन बान शान से जुड़े अति गंभीर मामलों को छोड़कर आंदोलित किसानों पर दर्ज बाकी सभी मुकदमों की वापसी भी केंद्र सुनिश्चित करे तो यह उचित होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व में देश ने खासकर कांग्रेस पार्टी की इंदिरा गांधी की रही सरकार के अहंकार एवं तानाशाही वाले रवैये को काफी झेला है किंतु अब पूर्व की तरह वैसी स्थिति देश में दोबारा उत्पन्न ना हो ऐसी देश को आशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed