फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mayawati reached the meeting of BSP's Muslim Samaj Bhaichara organization.

UP: मुस्लिम वोट बैंक साधेंगी मायावती, प्रदेश भर में मुस्लिम समाज भाईचारा कमेटी की बैठक करेगी बसपा

Wed, 29 Oct 2025 01:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Oct 2025 01:03 PM IST
सार

लखनऊ में बसपा की ओर से मुस्लिम समाज भाईचारा संगठन की मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया  जिसमें मायावती सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हैं। बैठक में सभी को यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
UP: Mayawati reached the meeting of BSP's Muslim Samaj Bhaichara organization.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा ने मुस्लिम वोट बैंक की गोलबंदी के लिए पूरे प्रदेश में मुस्लिम समाज भाईचारा कमेटी की बैठकों का आयोजन करने का ऐलान किया है। लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित बसपा कार्यालय पर पार्टी की मुस्लिम समाज भाईचारा संगठन की मंडल स्तरीय बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें आगे की कार्ययोजना को लेकर निर्देश दिए। वहीं, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मायावती ने हर मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। मायावती के पहुंचने पर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन


एक नवंबर को बामसेफ की बैठक बुलाई गई
मायावती ने आगामी एक नवंबर को बामसेफ की बैठक भी बुलाई है। इसमें पिछड़े वर्ग के लोग भी शामिल हो सकते हैं। बसपा ने मिशन 2027 के तहत संगठन को मजबूत करने के लिए बामसेफ कैडर को फिर से जिंदा करने की कवायद तेज कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2024 में भी ऐसी कवायद हो चुकी है, हालांकि उस दौरान खास सफलता नहीं मिली थी। अब बामसेफ को पुनर्गठित कर बसपा को मजबूत किया जाएगा। 

बामसेफ में अधिकतर लोग सरकारी सेवाओं से जुड़े हैं, जो पार्टी के विचारों को आगे बढ़ाने के साथ आर्थिक सहयोग भी करते हैं। अब उनका समर्थन पार्टी को नई ऊर्जा दे सकता है। बसपा के शुरुआती दौर में बामसेफ की अहम भूमिका रही थी, जिसकी वजह से पार्टी तेजी से आगे बढ़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed