फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mayawati in action mode after big Lucknow rally, to hold meeting with state officials tomorrow

यूपी: लखनऊ की बड़ी रैली के बाद एक्शन के मोड में आईं मायावती, आज प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ करेंगी बैठक

Thu, 16 Oct 2025 12:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 16 Oct 2025 12:06 AM IST
सार

Mayawati meeting: बसपा सुप्रीमो मायावती एक्शन मोड में हैं। 9 अक्तूबर को हुई मेगा रैली के बाद पार्टी आगे की रणनीति बनाने के लिए 16 अक्तूबर को बैठक करने जा रही है।

विज्ञापन
UP: Mayawati in action mode after big Lucknow rally, to hold meeting with state officials tomorrow
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान वह बीती 9 अक्तूबर को पार्टी संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित रैली को सफल बनाने वाले पार्टी के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करने के साथ उनका हौसला भी बढ़ाएंगी।

विज्ञापन


बता दें कि बैठक में आगामी पंचायत चुनाव और डेढ़ साल बाद प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। इसके अलावा पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन करने के बाबत पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा भी होगी।
विज्ञापन


नौ अक्तूबर को हुई थी सफल रैली
बसपा ने बीते नौ अक्तूबर को सफल रैली का आयोजन किया था। इस रैली में बड़ी संख्या में समर्थक उमड़े थे। एक अनुमान के मुताबिक करीब पांच लाख लोग इस रैली में शामिल हुए थे। बसपा संगठन इस रैली से उत्साहित था। इस रैली में मायावती ने आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी देने के संकेत दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed