फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mastermind behind codeine cough syrup smuggling and his accomplice declared absconders.

UP: कोडिन कफ सिरप तस्करी का मास्टर माइंड और उसके साथी भगोड़ा घोषित, कुर्की की होगी कार्रवाई

Wed, 17 Jun 2026 11:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 17 Jun 2026 11:07 PM IST
सार

आरोपियों ने कई राज्यों में कफ सिरप की तस्करी की थी। इससे पहले कि आरोपी पकड़े जाते तीनों दुबई भाग निकले। आरोपियों के खिलाफ चार फरवरी 2026 को कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी किया था।

विज्ञापन
UP: Mastermind behind codeine cough syrup smuggling and his accomplice declared absconders.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोडिन कफ सिरप तस्करी के मास्टर माइंड और एक लाख का इनामी शुभम जायसवाल व उसके साथी वरुण सिंह और गौरव जायसवाल को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। मामले के विवेचक एसटीएफ में तैनात इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। तीनों आरोपी दुबई में रह रहे हैं। कोर्ट की ओर से लुकआउट नोटिस और एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ अब कुर्की की कार्रवाई की तैयारी चल रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आठ अप्रैल 2024 को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शासन की ओर से मामले की जांच एसटीएफ को दी गई थी। शुभम वाराणसी के सिगरा का रहने वाला है, जबकि वरुण आदमपुर प्रहलाद घाट के कायस्थ टोला का रहने वाला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर दान राशि में गड़बड़ी: जांच में पूरे सिस्टम की कड़ियां जोड़ रही एसआईटी, निगरानी तंत्र की भी हो रही पड़ताल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नीट अभ्यर्थियों को रोडवेज व सिटी बसों में आधी दर पर मिलेंगे टिकट, 19 जून की आधी रात से मिलेगी सुविधा


छानबीन में सामने आया कि आरोपियों ने कई राज्यों में कफ सिरप की तस्करी की थी। इससे पहले कि आरोपी पकड़े जाते तीनों दुबई भाग निकले। आरोपियों के खिलाफ चार फरवरी 2026 को कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी किया था। कई बार कोर्ट में हाजिर होने के आदेश के बाद भी आरोपी भारत नहीं लौटे। इस मामले में शुभम के पिता भोला को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह, उसका करीबी अमित टाटा समेत 18 लोगों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed