फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Many IPS officers are seeking central deputation, 20 officers want to go before assembly elections

यूपी : कई आईपीएस अधिकारी मांग रहे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, विधानसभा चुनाव से पूर्व जाना चाहते हैं 20 अफसर

Fri, 03 Sep 2021 03:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 03 Sep 2021 03:11 PM IST
सार

सत्ता के साथ तालमेल रखने वाले अफसर चुनाव से पहले सुरक्षित जोन में जाने के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का सहारा लेते रहे हैं। जिससे प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो तो उन पर अधिक असर न पड़े। यही कारण है कि इस बार बड़ी संख्या में आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Many IPS officers are seeking central deputation, 20 officers want to go before assembly elections
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के 20 से अधिक आईपीएस अधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की इच्छा जताई है। इनमें एसपी से लेकर डीजी रैंक तक के अफसर शामिल हैं। ये अफसर राज्य सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इस वर्ष अब तक तीन अधिकारियों डीजी विजिलेंस पीवी रामाशास्त्री, डीआईजी रैंक के अफसर मनोज कुमार और नितिन तिवारी को एनओसी दी गई है। इन तीनाें ही अधिकारियों को केंद्र में तैनाती भी मिल गई है।

विज्ञापन


दरअसल, सत्ता के साथ तालमेल रखने वाले अफसर चुनाव से पहले सुरक्षित जोन में जाने के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का सहारा लेते रहे हैं। जिससे प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो तो उन पर अधिक असर न पड़े। यही कारण है कि इस बार बड़ी संख्या में आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए हर राज्य के आईपीएस अधिकारियों का कोटा तय होता है। यूपी का कोटा 112 अधिकारियों का है। जबकि मौजूदा समय में सिर्फ 42 आईपीएस अफसर ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed