Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Man who conducted surveillance on couriers arriving in Lucknow with cash arrested; he had gathered informa

यूपी: कैश लेकर लखनऊ आने वाले कूरियरों की रेकी करने वाला गिरफ्तार, ऑटो चलाने के दौरान जुटाई थी जानकारी

Thu, 12 Nov 2026 11:00 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 12 Nov 2026 11:00 PM IST
सार

गुजरात से लखनऊ आने वाले कारोबारियों के कैश कूरियरों की रेकी करने वाले अमृतलाल पाल को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। वह गिरोह को कूरियरों के रास्ते और समय की जानकारी देता था। गिरोह ने चार घटनाओं में 3.02 करोड़ रुपये लूटे थे। छह आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
UP: Man who conducted surveillance on couriers arriving in Lucknow with cash arrested; he had gathered informa
अमृतलाल गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात से लखनऊ आने वाले कारोबारियों के कैश कूरियरों की रेकी कर गिरोह के सदस्यों को जानकारी देने वाले अमृतलाल पाल को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। वह कूरियरों के आने-जाने का समय, रास्ते और उनके ठिकानों की जानकारी जुटाकर गिरोह तक पहुंचाता था। इसके बदले उसे लूट की रकम में हिस्सा मिलता था।

विज्ञापन


एसटीएफ के मुताबिक अमृतलाल पहले गुजरात से लखनऊ आने वाले कारोबारियों के कूरियरों को अपनी ऑटो से लाने-ले जाने का काम करता था। इसी दौरान उसे कूरियरों की आवाजाही और उनके इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों की जानकारी हो गई थी। अधिक रुपये कमाने के लालच में उसने सौरभ यादव और दिनेश चंद्र यादव से संपर्क किया। इसके बाद तीनों ने मिलकर लूट की योजना बनाई।
विज्ञापन


अमृतलाल कूरियरों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जानकारी गिरोह को देता था। उसकी सूचना पर गिरोह के सदस्य चारपहिया वाहन से कूरियरों को टक्कर मारकर गिराते थे। इसके बाद लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर पिस्टल का भय दिखाकर नकदी लूट लेते थे। अमृतलाल मूलरूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है। वर्तमान में वह गोमतीनगर में रह रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन घटनाओं को दिया अंजाम

एसटीएफ के मुताबिक गिरोह ने दो मई को विभूतिखंड में 22 लाख, तीन जुलाई को विराट मार्केट में 45 लाख, तीन सितंबर को मेयो अस्पताल के पास 80 लाख और 24 अक्तूबर को आशियाना में 1.55 करोड़ रुपये लूटे थे। चारों घटनाओं में कुल 3.02 करोड़ रुपये की लूट हुई थी।

 

छह आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

एसटीएफ ने सात और आठ नवंबर को गिरोह के छह सदस्यों को 48.45 लाख रुपये की नकदी और अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश, मोहित, सौरभ यादव, सौरभ दीक्षित, ज्ञान सिंह और अमन शामिल  थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed