फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up make world record by 10 lakh sapling plantation

यूपी ने सबसे ज्यादा पौधे लगाकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mon, 23 Nov 2015 11:14 AM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:14 AM IST
विज्ञापन
up make world record by 10 lakh sapling plantation

एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे रोपने का विश्व कीर्तिमान अब यूपी के नाम हो गया है। सात नवंबर को महज आठ घंटे में 10.15 लाख पौधे रोपकर यह उपलब्धि हासिल हुई। इस संबंध में गुरुवार को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाणपत्र राज्य सरकार को मिल गया है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार से विकास कार्यों के लिए धन पाने के लिए वन क्षेत्र को भी मानक बनाया गया है। इसे देखते हुए सीएम अखिलेश यादव ने वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए ‘क्लीन यूपी-ग्रीन यूपी’ का नारा देकर बड़ी पहल की है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने खुद भी रोपे थे पौधे

up make world record by 10 lakh sapling plantation

इस अभियान के तहत वन विभाग, सिंचाई विभाग और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने 7 नवंबर को एक ही दिन में नौ जिलों के 10 स्थानों पर 10.15 लाख पौधे रोपे थे। अभियान की शुरुआत सीएम अखिलेश यादव ने हमीरपुर मौदहा बांध पर पीपल का पौधा रोपकर की थी।

सभी 10 स्थानों पर पौधों के बांटे जाने के समय ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के ऑडिटर्स भी मौजूद रहे। उन्होंने बांटे गए पौधों की गिनती भी की। गुरुवार को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम की ओर से राज्य सरकार को एक प्रमाणपत्र मिला, जिसमें यूपी के विश्व कीर्तिमान बनाने की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed