यूपी: प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 जिलों के डीएम व तीन मंडलायुक्त बदले; 29 आईएएस का हुआ तबादला
DM Changed In UP: शासन ने गुरुवार देर रात 14 जिलों के डीएम बदल दिए हैं। इसमें लखनऊ और कानपुर के जिलाधिकारी भी शामिल हैं।
विस्तार
इसके अलावा मेरठ की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. को सचिव नियोजन एव॔ डीजी अर्थ एवं संख्या के पद तैनात किया गया है। आगरा की मंडलायुक्त रितु महेश्वरी को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में सचिव बनाया गया है। सहारनपुर के मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद को मेरठ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अलीगढ़ की मंडलायुक्त चैत्रा वी. को युवा कल्याण एव॔ प्रांतीय रक्षा दल का डीजी बनाया गया है। मथुरा के डीएम शैलेश कुमार सिंह को आगरा का मंडलायुक्त बनाया गया है। बुलंदशहर के डीएम चंद्रप्रकाश सिंह को मथुरा का डीएम बनाया गया है।
जितेन्द्र प्रताप सिंह बने कानपुर के जिलाधिकारी
यीडा में एसीईओ श्रुति को बुलंदशहर का डीएम बनाया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की सीईओ संगीता सिंह को अलीगढ़ का मंडलायुक्त बनाया गया है। प्रतापगढ़ के डीएम संजीव रंजन को अलीगढ का डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिव सहाय अवस्थी को प्रतापगढ़ का डीएम बनाया गया है। बिजनौर के डीएम अंकित कुमार अग्रवाल को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण बनाया गया है। बागपत के डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह को कानपुर का डीएम बनाय गया है। यूपीसीडा की एसीईओ अस्मित लाल को बागपत का डीएम बनाया गया है।
बांदा के डीएम नगेंद्र प्रताप को यीडा का एसीईओ बनाया गया है। निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण जे. रीभा को बांदा का डीएम बनाया गया है। गाजियाबाद के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को कृषि विभाग में सचिव के पद पर तैनात किया गया है। मेरठ के डीएम दीपक मीणा को गाजियाबाद भेजा गया है। फर्रुखाबाद के डीएम डाॅ. विजय कुमार सिंह को मेरठ का डीएम बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा के एसीईओ आशुतोष कुमार द्विवेदी को फर्रुखाबाद का डीएम बनाया गया है।