{"_id":"6915e7061ba33432910484bc","slug":"up-major-reshuffle-in-basic-education-department-bsas-of-these-districts-including-lucknow-barabanki-gorak-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर सहित इन जिलों के बीएसए बदले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर सहित इन जिलों के बीएसए बदले गए
Thu, 13 Nov 2025 08:51 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 13 Nov 2025 08:51 PM IST
सार
BSA transfer: बेसिक शिक्षा विभाग में गुरुवार की शाम बड़ा बदलाव हुआ। कई जिलों के बीएसए एक साथ बदल दिए गए। इसमें राजधानी लखनऊ के बीएसए भी शामिल हैं।
विज्ञापन
एक साथ कई जिलों के बीएसए बदले गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग ने समूह क में पदोन्नति पाने वाले आधे दर्जन शिक्षा अधिकारियों को बृहस्पतिवार को नई तैनाती दे दी है। इसमें लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर, हरदोई आदि जिलों के बीएसए भी शामिल हैं। हालांकि अभी इनके स्थान पर किसी की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव यतींद्र कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार लखनऊ के बीएसए राम प्रवेश को डायट लखनऊ में उप प्राचार्य, डायट लखनऊ के उप प्राचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल, बाराबंकी के बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक झांसी मंडल, गोरखपुर के बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह को डायट हरदोई में उप प्राचार्य, बीएसए पीलीभीती अमित कुमार को डायट कन्नौज में उप प्राचार्य, बीएसए हरदोई विजय प्रताप सिंह को डायट मैनपुरी में उप प्राचार्य बनाया गया है।
विज्ञापन