फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Madrasa Board results announced, Jumi Fareen and Waseem became state toppers; daughters shine here too

यूपी: मदरसा बोर्ड का परिणाम घोषित, जुमी फरीन और वसीम बने प्रदेश टॉपर; बेटियों का यहां भी रहा जलवा

Sat, 23 May 2026 09:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 23 May 2026 09:15 PM IST
सार

UP Madrasa Board: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) एवं आलिम (सीनियर सेकेंडरी) बोर्ड का परिणाम शनिवार को घोषित हो गया है। 

विज्ञापन
UP: Madrasa Board results announced, Jumi Fareen and Waseem became state toppers; daughters shine here too
मदरसा बोर्ड के परिणाम घोषित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) एवं आलिम (सीनियर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षा वर्ष-2026 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा के टॉप-10 परिणाम में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। आलिम (सीनियर सेकेंडरी) में वाराणसी के दायरातुल इस्लाह चिराग-ए-उलूम की छात्रा जुमी फरीन ने 500 में 413 अंक (82.60 प्रतिशत) हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) में चंदौली के मदरसा मिस्बाहुल उलूम धानपुर के मोहम्मद वसीम 600 में 555 अंक (92.50 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रदेश टॉपर बने।

विज्ञापन


सीनियर सेकेंडरी टॉप-10 में छात्राओं का दबदबा
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड की आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा के टॉप-10 परिणाम में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। वाराणसी की जुमी फरीन ने 500 में 413 अंक (82.60 प्रतिशत) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर वाराणसी की शाहिस्ता परवीन और अमरोहा की उम्मुल खैर रहीं, दोनों ने 412 अंक (82.40 प्रतिशत) प्राप्त किए। टॉप-10 सूची में वाराणसी, अमरोहा और फर्रुखाबाद के छात्र-छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। सूची में शामिल अधिकांश परीक्षार्थियों ने 81 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। छात्राओं का प्रदर्शन इस बार छात्रों की तुलना में बेहतर रहा।
विज्ञापन


मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी): लखनऊ की सानिया ने प्रदेश में टॉप-10 में बनाया स्थान
मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) परीक्षा में चंदौली के मदरसा मिस्बाहुल उलूम, धनापुर के छात्र मोहम्मद वसीम ने 600 में 555 अंक हासिल कर 92.50 प्रतिशत के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर मिर्जापुर के मोहम्मद कासिम अली रहे, जिन्होंने 89.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं गोरखपुर की शायिमा परवीन 89.33 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। टॉप-10 सूची में गोंडा, कुशीनगर, जौनपुर, गोरखपुर और लखनऊ के छात्र-छात्राओं ने भी स्थान बनाया। लखनऊ की जामिया इस्लाहुल बनात की छात्रा सानिया ने 527 अंक हासिल कर प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में 10वें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेकेंडरी में 41 हजार से ज्यादा पास
मुंशी-मौलवी (सेकेंडरी) परीक्षा में 62,232 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 47,036 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए और 41,426 सफल घोषित किए गए। सेकेंडरी का कुल परिणाम 88.07 प्रतिशत रहा। छात्राओं का सफलता प्रतिशत 91.46 जबकि छात्रों का 84.72 प्रतिशत रहा।

सीनियर सेकेंडरी: 14362 परीक्षार्थी हुए सफल
आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा में 18,701 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 16,175 ने परीक्षा दी और 14,362 सफल हुए। परीक्षा का कुल परिणाम 88.79 प्रतिशत रहा। छात्राओं का सफलता प्रतिशत 90.88 जबकि छात्रों का 86.42 प्रतिशत दर्ज किया गया।


मदरसों में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा: राजभर
अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति के तहत अल्पसंख्यक छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप मदरसों में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed