फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SUV crashes into divider; three dead, including father and daughter; nine injured.

Lucknow News: डिवाइडर से टकराई एसयूवी, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, नौ घायल

Tue, 13 Oct 2026 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
SUV crashes into divider; three dead, including father and daughter; nine injured.
सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में किसान पथ पर डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो को क्रेन से
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सोमवार दोपहर आउटर रिंग रोड (किसान पथ) पर लखनऊ-सुल्तानपुर रेलवे लाइन के ऊपर बने पुल पर तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर पैदल यात्रियों के लिए बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्री व एक महिला की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। घायलों को तीन एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक, एसयूवी सवार सभी लोग उन्नाव से गंगाघाट गए थे। वहां से जल लेकर बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर जा रहे थे। दोपहर करीब 3:45 बजे आउटर रिंग रोड पर हादसा हो गया। एसयूवी में चालक राकेश समेत 12 लोग थे। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त एसयूवी को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय के अनुसार, पहली एंबुलेंस से पांच घायलों को पीजीआई स्थित एपेक्स ट्रॉमा सेंटर-2 भेजा गया। अन्य सात घायलों को दो एंबुलेंस से सीएचसी गोसाईंगंज पहुंचाया गया। वहां उन्नाव के अजगैन क्षेत्र के माधवखेड़ा निवासी संतोष (44) और रामदुलारी (50) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ट्राॅमा सेंटर-2 में उपचार के दौरान संतोष की तीन वर्षीय बेटी नैंसी की भी मौत हो गई। संतोष की पत्नी सोनी की हालत गंभीर बनी हुई है। सीएचसी में भर्ती अन्य घायलों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में उन्नाव के हसनगंज क्षेत्र के आटनपुर निवासी दीपक और उनकी मां सुशीला, आजमखेड़ा निवासी प्रमोद, उनकी पत्नी सुभाषिनी और पांच वर्षीय बेटा अक्षय, अजगैन निवासी रामू और उनका सात वर्षीय बेटा लवकुश, सोनी और छह माह का एक बच्चा शामिल है।

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में किसान पथ पर डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो को क्रेन से

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में किसान पथ पर डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो को क्रेन से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed