फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Lucknow khand 20 yearly tax collection is around 2210 crore.

UP: राज्य कर में सालाना 44 करोड़ की मलाईदार कुर्सी के लिए मची होड़, 2210 करोड़ का है सालाना कलेक्शन

Sat, 27 Apr 2024 02:55 PM IST
ishwar ashish अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Apr 2024 02:55 PM IST
सार

लखनऊ का खंड-20 पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व देने का वाला खंड है। यहां का सालाना कलेक्शन 2210 करोड़ रुपये है। घूस के आरोप में गिरफ्तार डिप्टी कमिश्नर इसी खंड के हैं। उनके हटने के बाद से कुर्सी खाली है।

विज्ञापन
UP: Lucknow khand 20 yearly tax collection is around 2210 crore.
- फोटो : istock

विस्तार

दो लाख रुपये घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार डिप्टी कमिश्नर के हटने के बाद अब राज्यकर विभाग के लखनऊ खंड-20 की कुर्सी के लिए होड़ मची है। इसे लेकर अफसरों के बीच अंदरूनी गुटबाजी तेज हो गई है। दरअसल, लखनऊ का खंड-20 पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला खंड है। अकेले इस खंड से ही सालाना 2200 करोड़ से ज्यादा का राजस्व मिलता है। रिफंड केस में दो फीसदी ‘सेवा शुल्क’ फिक्स है। यानी 44 करोड़ रुपये साल की ऊपरी कमाई इस खंड से है। ऐसे में इस कुर्सी पर कब्जे को लेकर अपने ‘खास’ की तैनाती को लेकर रसूखदार अफसरों में अभी से जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। आचार संहिता लागू होने के कारण जून के बाद खंड 20 में डिप्टी कमिश्नर की तैनाती होनी है।

विज्ञापन


राज्य कर विभाग में पिछले महीने खंड 20 के डिप्टी कमिश्नर धनंजय कुमार पांडेय को घूस लेने के आरोप में विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया था। पिछले हफ्ते डिप्टी कमिश्नर को बेल मिल गई। उन्हें हटाए जाने के बाद फिलहाल खंड 15 के पास खंड 20 की अस्थायी जिम्मेदारी है। स्थायी रूप से आचार संहिता हटने के बाद यहां तैनाती होगी, लेकिन इस खंड के लिए अभी से मारामारी मची है। बड़ी-बड़ी सोर्स सिफारिशों का दौर शुरु हो गया है। सूत्रों के मुताबिक इसकी सबसे बड़ी वजह ‘मलाईदार पोस्ट’ है। खंड में केवल फाइलों की जांच और रिफंड से ही 44 करोड़ रुपये साल की ‘फिक्स कमाई’ है। खंड में तीन वर्ष के लिए पोस्टिंग होती है। यानी केवल एक पोस्टिंग में 132 करोड़ रुपये की आमदनी। इस कमाई का बंटवारा तीन से चार हिस्सों में होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: जहां हुई नेहरू-गांधी की पहली मुलाकात, उस सीट पर समाप्त हुई कांग्रेस, सपा के खाते में गई सीट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल-प्रियंका के नाम पर लगेगी मुहर, अमेठी-रायबरेली पर हो सकता है फैसला; दिल्ली में बैठक आज


443 खंडों में नंबर वन लखनऊ का खंड 20
उत्तर प्रदेश में राज्य कर विभाग के 443 खंड हैं। इनमें सबसे ज्यादा राजस्व लखनऊ का खंड 20 देता है। यहां वर्ष 23-24 का राजस्व 2210 करोड़ रुपये था। ये कलेक्शन अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, इटावा, झांसी, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर और वाराणसी प्रथम से ज्यादा है। प्रदेश के कुल 20 जोन में से 9 जोन ऐसे हैं, जिनसे ज्यादा कलेक्शन लखनऊ के इस खंड का है।

अरबों रुपये के इस खंड की आय का मुख्य स्रोत काॅरपोरेट घराने हैं। इकाना स्टेडियम से लेकर अधिकांश बड़े बिल्डर इसके दायरे में आते हैं। रिलांयस, अडानी, शालीमार, राजकीय निर्माण परिषद, आईसीआईसीआई सहित आदि इस जोन में आते हैं। खास बात ये है कि ग्रोथ में भी ये खंड प्रदेश में अव्वल है। वर्ष 22-23 की तुलना में वर्ष 23-24 में खंड 20 की ग्रोथ 42 फीसदी से ज्यादा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed