फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Lucknow-Kanpur Expressway to remain toll-free until the rains; road to be repaired after the rains

यूपी: बारिश तक टोल से फ्री रहेगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, बरसात के बाद संवारी जाएगी फिर से सड़क

Wed, 02 Sep 2026 06:31 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 02 Sep 2026 06:31 AM IST
सार

Lucknow Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिलहाल पर फिलहाल टोल से बचत जारी रहेगी। एनएचएआई बारिश रुकने पर सितंबर के आखिरी सप्ताह में सड़क की ओवरले कराने की तैयारी में है। 

विज्ञापन
UP: Lucknow-Kanpur Expressway to remain toll-free until the rains; road to be repaired after the rains
लगातार जारी है सड़क को ठीक करने का काम।

विस्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क में आई खामियों के बाद एनएचएआई ने टोल वसूली पर रोक लगा दी थी। एनएचएआई बारिश रुकने पर सितंबर के आखिरी सप्ताह में सड़क की ओवरले कराने की तैयारी में है। अधिकारियों का कहना है कि ओवरले होते ही टोल बूथ चालू करके निर्धारित टैक्स वसूली शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


लोकार्पण के बाद से एक्सप्रेसवे की सड़क में आई खामियों ने एनएचएआई की काफी किरकिरी कराई थी। इसके बाद आठ अगस्त को लखनऊ के तत्कालीन पीडी नकुल प्रकाश वर्मा को हटा दिया गया था और पूर्व पीडी सौरभ चौरसिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी इसके साथ ही निर्माण एजेंसी के भी तीन इंजीनियरों को एनएचएआई के कामों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। खामियों के कारण वाहन चालकों को आरामदायक सफर न दे पाने के कारण टोल वसूली पर भी रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन


करीब एक महीने से इस एक्सप्रेसवे पर मुफ्त में सफर कर रहे लोग सितंबर के बाद बिना टोल सफर नहीं कर सकेंगे। निर्माण एजेंसी सड़क को ओवरले करके जर्क खत्म करने के साथ ही सड़क को सपाट बनाएगी। सुविधाजनक सफर शुरू होते ही निर्धारित दर के अनुसार टोल चुकाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के बाद होंगे अधूरे कार्य

बारिश रुकने और सड़क व किनारे के फुटपाथ व मिट्टी ठीक से सूखने के बाद और सुधार कराए जाएंगे। आईआईटी रिपोर्ट भी आने वाली उसकी ओर से दिए गए सुझावों के आधार पर सुधार कराए जाएंगे। एक्सप्रेसवे में जर्किंग व अन्य समस्याओं को दूर करने के बाद टोल शुल्क शुरू कर दिया जाएगा।- नवरतन,पीडी एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed