{"_id":"66160f7698fbcd69d50808df","slug":"up-lok-sabha-election-2024-bjp-mp-brij-bhushan-sharan-comes-into-election-mode-without-worrying-about-ticket-2024-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: टिकट से बेफिक्र चुनावी मोड में आए बृजभूषण, भाजपा से अब तक नहीं मिली हरी झंडी; स्थानीय भाजपा विधायक दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टिकट से बेफिक्र चुनावी मोड में आए बृजभूषण, भाजपा से अब तक नहीं मिली हरी झंडी; स्थानीय भाजपा विधायक दूर
Wed, 10 Apr 2024 09:47 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 10 Apr 2024 09:47 AM IST
सार
दिल्ली से लौटने के बाद भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह चुनावी मोड में आ गए हैं। उनके चेहरे पर संतोष का भाव दिखा है। पार्टी आलाकमान की हरी झंडी से पहले ही सांसद क्षेत्र में समर्थकों से मिलने के लिए निकल गए।
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सियासी उतार-चढ़ाव का कई दौर देख चुके भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ''इलेक्शन मोड'' में आ गए हैं। 48 घंटे पहले राष्ट्रीय राजधानी से लौटने के बाद भाजपा सांसद के चेहरे पर संतोष का भाव साफ झलक रहे थे।
इसे समर्थकों का दबाव कहें या राजनीति का तकाजा, लेकिन हकीकत यही है कि बृजभूषण ने साफ कर दिया कि वह किसी भी सूरत में चुनाव जरूर लड़ेंगे। मंगलवार को ''इलेक्शन रिंग'' में उतरे ''रेसलिंग मास्टर'' ने कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के 25 स्थानों पर स्वागत, शिष्टाचार भेंट और रोड-शो किया।
इस दौरान भाजपा संगठन का कोई चेहरा नजर नहीं आया। एमएलसी अवधेश सिंह मंजू और जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र उनके साथ पूरे कार्यक्रम में साये की तरह रहे। भले ही भाजपा आलाकमान की ओर से हरी झंडी न मिली हो, लेकिन वह टिकट की चिंता किए बिना सियासी अखाड़े में जी जान से जुट गए हैं।
विज्ञापन
रविवार दोपहर को दिल्ली से अयोध्या स्थित महर्षि बाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद समर्थकों से घिरे बृजभूषण के मुंह से निकला ''चिंता न करो, हम आ गये हैं''। उनके चेहरे पर संतोष के भाव दिखे। यहीं से उन्होंने कैसरगंज के सूने अखाड़े को मथने का संकेत दिया।

विश्नोहरपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बात की। मैराथन जनसंपर्क व नुक्कड़ सभाओं के लिए फोन किये जाने लगे। सोमवार को पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में 15 स्थानों पर दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ रोड शो किया। मंगलवार को तरबगंज व करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में 25 स्थानों पर स्वागत समारोह व कार्यक्रमों में भाग लेकर सियासी ''दबदबे'' का वजन आंका।
तरबगंज, बेलसर, डेहरास, धमरैया, बक्सैला, परसपुर, बलमत्थर, चकरौत, करनैलगंज, भंभुआ, बिबियापुरवा गोसाईं, काशीपुर, शाहपुर, नारायणपुर साल, भौरीगंज, पसका, मरचौर समेत 25 स्थानों पर काफिले का स्वागत हुआ। उन्होंने पूर्व निर्धारित 25 कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी सियासी ताकत का एहसास कराया।
दोनों स्थानीय भाजपा विधायकों ने बनाई दूरी
कैसरगंज सांसद के रोड शो व स्वागत कार्यक्रम में मंगलवार को तरबगंज और करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायकों ने दूरी बनाये रखी। तरबगंज और बेलसर क्षेत्र में भाजपा विधायक प्रेमनरायन पांडेय और परसपुर व करनैलगंज में स्थानीय भाजपा विधायक अजय सिंह दूर-दूर तक नजर नहीं आये। सियासी जानकार इसे दूसरी तरह आंक रहे हैं। दूसरी तरफ विधायक समर्थक पार्टी गाइडलाइन से बंधे होने की दुहाई देते रहे।

भाजपा संगठन के पदाधिकारी या कार्यकर्ता तो नजर नहीं आए, लेकिन सांसद के खासमखास लोगों ने न सिर्फ उपस्थिति दर्ज कराई बल्कि नारेबाजी भी की। इससे इतर दूसरे दिन सोमवार को पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक सुभाष त्रिपाठी जरूर उनके बगलगीर बने रहे। सांसद के साथ विधायक ने विश्वेश्वरगंज, हुजूरपुर सहित 15 स्थानों पर आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में शिरकत की।
अधिकृत प्रत्याशी की भांति जारी किया कार्यक्रम
बृजभूषण सिंह के टिकट पर देवीपाटन मंडल सहित पूरे देश के लोगों की निगाहें टिकी हैं। महिला पहलवानों द्वारा यौन शोषण के आरोप लगने के बाद उनकी किरकिरी जरूर हुई है। इससे इतर स्थानीय स्तर पर एक बड़ा तबका आज भी उन्हें अपना ''नेता'' मानता है।

टिकट के इंतजार में अभी तक सपा-कांग्रेस गठबंधन ने भी पत्ते नहीं खोले हैं। एक दिन पूर्व जारी उनके कार्यक्रम सूची में एक अधिकृत प्रत्याशी की भांति चुनाव चिन्ह कमल का फूल और राष्ट्रीय व प्रदेश के नेताओं की फोटो भी थी। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि कहीं से बृजभूषण शरण सिंह को कुछ न कुछ ठोस आश्वासन मिला है।