{"_id":"6888fe87fa76a2d7b203ee05","slug":"up-list-of-surplus-teachers-released-in-the-state-more-than-seven-thousand-teachers-in-schools-adjustments-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में जारी हुई सरप्लस शिक्षकों की सूची, सात हजार से ज्यादा अध्यापक स्कूलों में; ऐसे होंगे समायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में जारी हुई सरप्लस शिक्षकों की सूची, सात हजार से ज्यादा अध्यापक स्कूलों में; ऐसे होंगे समायोजन
Tue, 29 Jul 2025 10:31 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:31 PM IST
सार
Surplus teachers in schools:यूपी के परिषदीय स्कूलों में 7095 शिक्षक सरप्लस हैं। यह कवायद शिक्षक-छात्र अनुपात के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
यूपी के प्राइमरी स्कूल। स्कूलों का विलय शुरू।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में विलय के बाद लंबी कवायद कर बेसिक शिक्षा विभाग ने सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी की है। इसके अनुसार प्राइमरी स्कूल में शिक्षक और उच्च प्राथमिक के शिक्षक व प्राइमरी के हेड के कुल 7095 शिक्षक सरप्लस हैं। जबकि कम शिक्षक वाले विद्यालयों की संख्या काफी अधिक है। यह कवायद शिक्षक-छात्र अनुपात के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से सोमवार देर रात जारी सूची के अनुसार पूरे प्रदेश में प्राइमरी स्कूल में शिक्षक के 3951 पद सरप्लस और 24061 पद डेफिसिट (शिक्षक-छात्र अनुपात के अनुसार जरूरत) हैं। वहीं प्राइमरी के हेड व उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के 3144 पद सरप्लस हैं। जबकि 19776 पद डेफिसिट में हैं। इसी आधार पर शिक्षक तबादले-समायोजन के लिए आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
वहीं शिक्षकों ने बताया कि मंगलवार से शुरू हुए आवेदन में वेबसाइट ने दिनभर परेशान किया। तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन में लॉगिन नहीं हो रहा था। लॉगिन करने पर एरर बता रहा था। इतना ही नहीं विभाग की ओर से कहने के लिए तो हेल्पलाइन नंबर का उल्लेख किया है लेकिन वहां पर कोई नंबर व ई-मेल आईडी भी नहीं है। इसकी वजह से शिक्षकों को आवेदन में काफी समस्या उठानी पड़ी है।
विज्ञापन