फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Light house project will also be started in many cities, low income people will get flat at affordable price

यूपी : कई शहरों में भी शुरू होगा लाइट हाउस प्रोजेक्ट, कम आय वालों को मिलेगा किफायती दाम पर फ्लैट

Thu, 11 Mar 2021 03:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Mar 2021 03:16 AM IST
विज्ञापन
UP: Light house project will also be started in many cities, low income people will get flat at affordable price
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के उत्साहजनक परिणाम को देखते हुए सरकार ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ (एलएचपी) के जरिये भी मध्यम वर्गीय व गरीब परिवारों को अपनी छत मुहैया कराने की तैयारी में है। इस योजना के तहत लखनऊ में तेजी से काम शुरू कराने के बाद सरकार अब योजना को विस्तार देगी। लाइट हाउस प्रोजेक्ट को प्रदेश सभी बड़े शहरों में शुरू किए जाने पर विचार किया जा रहा है। नगर विकास विभाग के स्तर पर इस दिशा में मंथन शुरू कर दिया गया है। इस सबंध में प्रदेश सरकार के अधिकारी व मंत्री जल्द ही केंद्र से बात करके लाइट हाउस प्रोजेक्ट के विस्तार का प्रस्ताव तैयार कराएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि केन्द्र सरकार ने वर्ष 2022 सभी बेघरों को मकान मुहैया कराने का संकल्प लिया है। इसे पूरा करने के उद्देश्य से ही केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर मध्यम आय वर्ग के लिए लोगों को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकारों की मदद से विशेष तकनीक से तैयार होने वाले ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ को लांच किया है। इसी कड़ी में साल केपहले दिन ही प्रधानमंत्री ने इस योजना का शिलान्यास किया था। राजधानी के अवध विहार आवासीय योजना में 130 करोड़ की लागत से बनने वाले लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत 1040 फ्लैट वाले 13 मंजिला अपार्टमेंट का निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि राजधानी में प्रोजेक्ट केतहत बन रहे फ्लैटों में रहने वाले लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं देने की व्यवस्था की गई है, उसे देखकर अब तक बहुत लोगों ने इस प्रोजेक्ट ने रूचि दिखाई है। इसे देखते हुए प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में भी लाइट हाउस प्रोजेक्ट के माध्यम से मध्यम आय वर्ग के लोगों को आवास मुहैया कराने पर विचार जा रहा है। जल्द ही इस संबंध में फैसला ले लिया जाएगा। नगर विकास मंत्री ने बताया कि जो सुविधाएं राजधानी के प्रोजेक्ट में लोगों को दी जाएंगी, वहीं सुविधाएं अन्य शहरों में वाले प्रोजेक्ट में भी मिलेगी। जल्द ही नये शहरों का सर्वे करके चयन का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल से शुरू होगा ऑन लाइन पंजीकरण

UP: Light house project will also be started in many cities, low income people will get flat at affordable price
पीएम आवास योजना के तहत बना मकान
राजधानी में बन रहे फ्लैटों के आवंटन के लिए अप्रैल में ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। योजना में अधिक लाभार्थी आने पर लाटरी पद्धति से फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा। लखनऊ में इन फ्लैटों का निर्माण के लिए मेसर्स जैम सस्टेनेबल हाउसिंग एलएलपी का चयन किया गया है। जिसको तीन माह में अनापत्तियां और क्लीयरेंस प्राप्त करते हुए शेष बारह माह में इसका निर्माण पूरा करना होगा।

सिर्फ 4.75 लाख में मिलेंगे दो कमरों का फ्लैट
मध्यम व कम आय वाले लोगों को ध्यान में रखकर एलएचपी के फ्लैटों की लागत तय की गई है। एक फ्लैट की कुल कीमत 12 लाख 58 हजार 654 रुपये रखी है। लेकिन यह फ्लैट लेने के लिए लाभार्थी को मात्र 4 लाख 75 हजार रुपये में मिलेंगे। सालाना तीन लाख तक की आय वाले ही लोग फ्लैट लेने के लिए पात्र होंगे। शेष 7 लाख 83 हजार रुपये सरकार अनुदान के तौर पर देगी।

फ्लैट की खास बातें
- फ्लैट की कारपेट एरिया होगी 34.50 वर्गमीटर
- आवंटन के बाद लाभाथी को करना होगा भुगतान
- योजना में ही किया गया है बैंक से लोन दिलाने प्रावधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed