फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Large employment fairs will be held in five divisions of the state, including Lucknow; 100 leading compani

यूपी: लखनऊ सहित प्रदेश के पांच मंडलों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले, दिग्गज 100 कंपनियां लेंगी इंटरव्यू

Mon, 05 Jan 2026 08:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 05 Jan 2026 08:25 AM IST
सार

Jobs in UP: यूपी के युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा अवसर है। प्रदेश के पांच मंडलों में रोजगार का मौका मिलेगा। रोजगार मेले की शुरूआत 9 जनवरी से होगी।

विज्ञापन
UP: Large employment fairs will be held in five divisions of the state, including Lucknow; 100 leading compani
यूपी में नौकरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रोजगार और नौकरी से वंचित प्रदेश के युवाओं को रोजगार पाने का बढ़ा अवसर मिलने जा रहा है। 9 जनवरी से लखनऊ सहित पांच मंडलों में रोजगार की बहार बहेगी। प्रत्येक मंडलों में करीब 100 कंपनियों में 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वंय रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निदेशक पुलकित खरे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


कौशल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान परिसर में 9 जनवरी को मेगा रोजगार मेले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे। 6 फरवरी तक प्रत्येक पांच मंडलों में प्रस्तावित मेगा रोजगार मेले में आस-पास के जिलों के युवाओं को स्थानीय स्तर के साथ ही देश व प्रदेश में रोजगार पाने का सुनहरा मौका मिलेगा।
विज्ञापन


अलीगंज राजकीय आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग के साथ- साथ हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्तक तक योग्यता रखने वाले युवाओं को उनकी कौशल क्षमता के आधार पर नौकरी मिलेगी। देश की नामी टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, होंडा, बजाज, पेटीएम व अन्य नामी कंपनियों में करीब 30 हजार रुपये तक वेतन पर नौकरी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मुख्य विकास अधिकारी की निगरानी में होगी व्यवस्था

कौशल विकास विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, रोजगार मेला के आयोजक, स्थल चयन, प्रतिभाग करने वाली नियोजक संस्थाओं एवं मेला के आयोजन पर व्यय की जाने वाली धनराशि व अन्य व्यवस्थाएं मुख्य विकास अधिकारी की निगरानी में होगी। रोजगार मेले को सफल बनाने में मंडलीय संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण, राजकीय आईटीआई, पॉलीटेक्निक व अन्य शिक्षण संस्थानों से भी सहयोग मांगा गया है।

इन तारीखों पर इन शहरों में लगेंगे रोजगार मेले

UP: Large employment fairs will be held in five divisions of the state, including Lucknow; 100 leading compani
लखनऊ में रोजगार मेला। - फोटो : अमर उजाला।
9 जनवरी - लखनऊ, कानपुर, आयोध्या, बरेली
16 जनवरी-  मुजफ्फरनगर मेरठ, सहारनपुर,अलीगढ़,मुरादाबाद
23 जनवरी-   झांसी, चित्रकूट आगरा
30 जनवरी   गोरखपुर,बस्ती देवी पाटन, आजमगढ़
6 फरवरी- वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed