फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Labor Welfare Council will conduct religious tour for Sikhs and Muslims

यूपी : सिख व मुस्लिमों को धार्मिक यात्रा कराएगा श्रम कल्याण परिषद

Wed, 01 Dec 2021 10:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 01 Dec 2021 10:20 AM IST
सार

औद्योगिक, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर खेल विभाग के सहयोग से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। चेतन चौहान खेलकूद योजना के तहत सबसे पहले फतेहपुर, अमेठी, पीपरी (सोनभद्र) और मेरठ में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
UP: Labor Welfare Council will conduct religious tour for Sikhs and Muslims
दिल्ली गुरुद्वारा बंगला साहिब

विस्तार

श्रम कल्याण परिषद सिख व मुस्लिमों को भी धार्मिक यात्रा कराएगा। मंगलवार को परिषद की 82वीं बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया। साथ ही श्रमिक परिवारों के महिलाओं को स्वरोजगार देने के लिए सुषमा स्वराज श्रमिक कल्याण योजना लागू कराने का अनुमोदन भी किया गया। 

विज्ञापन


विधान भवन में हुई बैठक में परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने श्रमिक उत्थान के लिए और तेजी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सुषमा स्वराज श्रमिक कल्याण योजना में श्रमिक परिवार की महिलाओं को सिलाई मशीन देकर स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। इस प्रस्ताव का सभी ने अनुमोदन किया। तो परिषद की योजनाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया। अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में मात्र 20,500 कारखाने और 6.5 लाख वाणिज्यिक प्रतिष्ठान व दुकानें पंजीकृत हैं। सही से पंजीकरण होने पर कारखानों की संख्या 50 हजार और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों व दुकानों की संख्या 50 लाख हो जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धार्मिक पर्यटन योजना का नाम बदलकर अब श्रवण कुमार तीर्थ यात्रा करने का निर्णय लिया गया। वाराणसी से काशी-मां विंध्यवासिनी-प्रयागराज तक, गोरखपुर से अयोध्या तक तथा मेरठ से शाकुंभरी देवी दर्शन तक के लिए आगामी यात्रा रवाना की जाएंगी। साथ ही प्रदेश के सिख एवं मुस्लिम श्रमिक परिवारों के लिए भी उनकी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यात्राएं कराई जाएंगी। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि योजनाओं से 25 हजार पात्रों को लाभ देने का लक्ष्य है। जिन जनपदों की प्रगति पांच प्रतिशत से कम है, वहां के विभागीय अधिकारियों से जवाब तलब किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिकों के लिए होंगी खेल प्रतियोगिताएं 
बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि औद्योगिक, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर खेल विभाग के सहयोग से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। चेतन चौहान खेलकूद योजना के तहत सबसे पहले फतेहपुर, अमेठी, पीपरी (सोनभद्र) और मेरठ में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बाद में अन्य जिलों में आयोजन होंगे। प्रदेश के सेवायोजकाें की बैठक बुलाने को भी कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed