{"_id":"690b858966b3d517920535a0","slug":"up-kgmu-s-recruitment-exam-for-non-teaching-positions-will-be-held-in-nine-cities-questions-will-be-asked-li-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : नौ शहरों में होगी केजीएमयू की गैर-शैक्षणिक पदों की भर्ती परीक्षा; इस तरह के पूछे जाएंगे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : नौ शहरों में होगी केजीएमयू की गैर-शैक्षणिक पदों की भर्ती परीक्षा; इस तरह के पूछे जाएंगे सवाल
Wed, 05 Nov 2025 10:42 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:42 PM IST
सार
केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि कुल 17 प्रकार के पोस्ट के लिए 322 पदों की भर्ती निकाली गई थी। प्रवेश पत्र 11 नवंबर से जारी होंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में गैर-शैक्षणिक नियमित पदों की भर्ती परीक्षा 14 नवंबर को दो पालियों में प्रदेश के नौ शहरों में होगी। फिलहाल सिर्फ आठ प्रकार के पदों की भर्ती परीक्षा होने जा रही है। बचे नौ पदों की परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि कुल 17 प्रकार के पोस्ट के लिए 322 पदों की भर्ती निकाली गई थी। प्रवेश पत्र 11 नवंबर से जारी होंगे। केजीएमयू में लंबे समय से नियमित पदों पर भर्ती नहीं हुई है। इसकी वजह से करीब साढ़े छह हजार कर्मचारी आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे हैं।
परीक्षा में होंगे 100 सवाल
भर्ती परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। हर सही जवाब के लिए एक नंबर निर्धारित किया गया है। तीन गलत जवाब देने पर एक सही जवाब के नंबर काटे जाएंगे। परीक्षा बहुविकल्पीय सवाल आधारित प्रणाली पर होगी। प्रश्नपत्र में कुल पांच भाग होंगे। सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, तर्क क्षमता और गणित के 10-10 और पोस्ट के हिसाब से संबंधित विषय के 40 सवाल होंगे।
विज्ञापन
इन आठ पदों की भर्ती परीक्षा 14 नवंबर को
बरेली, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, नई दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी।

- तकनीशियन (रेडियोलॉजी) लेवल-6
- तकनीकी अधिकारी (नेत्र रोग)
- तकनीकी अधिकारी (ईएनटी)
- ओटी सहायक (ओटी) लेवल-5
- तकनीशियन (डायलिसिस)
- फार्मासिस्ट ग्रेड-2 लेवल-5
- कंप्यूटर प्रोग्रामर लेवल-10
- लाइब्रेरियन ग्रेड-2 लेवल-6
- तकनीकी अधिकारी (मेडिकल परफ्यूज़न) स्तर-7
- तकनीशियन (रेडियोथेरेपी) स्तर-6
- मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट (लैब) स्तर-6
- जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट (लैब) स्तर-5
- तकनीशियन (न्यूक्लियर मेडिसिन) स्तर-5
- तकनीशियन ग्रेड-2 (डेंटल) स्तर-4
- मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड-2 स्तर-6
- रिसेप्शनिस्ट स्तर-5
- सहायक सुरक्षा अधिकारी स्तर-8
बरेली, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, नई दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी।