फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Kanpur was backward in terms of small industries, now Lucknow has the highest number of small industries

यूपी: छोटे उद्योगों के मामले में पिछड़ा कानपुर, अब लखनऊ में हुईं सबसे ज्यादा स्मॉल इंडस्ट्री, जानिए टॉप 5 शहर

Sun, 19 Nov 2023 10:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 19 Nov 2023 10:35 AM IST
सार

एमएसएमई इकाइयों की संख्या के मामले में लखनऊ नंबर वन हो गया है। लखनऊ में 1.11 लाख इकाइयां हैं। गाजियाबाद में 1.03 लाख इकाइयां हैं तो कानपुर में 82 हजार से ज्यादा इकाइयां हैं।

विज्ञापन
UP: Kanpur was backward in terms of small industries, now Lucknow has the highest number of small industries
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

विस्तार

उत्तर प्रदेश की तस्वीर तेजी से बदल रही है। अब राजनीतिक गढ़ के साथ-साथ लखनऊ धीरे-धीरे औद्योगिक गढ़ भी बनता जा रहा है। इसी के साथ औद्योगिक राजधानी का तमगा कानपुर से खिसकता जा रहा है। केंद्रीय एमएसएमई विभाग के मुताबिक यूपी में छोटी इकाइयों की संख्या सबसे ज्यादा लखनऊ में हो गई है। दूसरे नंबर पर गाजियाबाद आ गया है और कानपुर तीसरे स्थान पर सरक गया है। पूरे यूपी में कुल 19.32 लाख से ज्यादा एमएसएमई इकाइयां है।

विज्ञापन


एमएसएमई इकाइयों की संख्या के मामले में लखनऊ नंबर वन हो गया है। लखनऊ में 1.11 लाख इकाइयां हैं। गाजियाबाद में 1.03 लाख इकाइयां हैं तो कानपुर में 82 हजार से ज्यादा इकाइयां हैं। प्रदेश में केवल गाजियाबाद और लखनऊ ही दो जिले हैं जहां छोटी इकाइयों की संख्या एक लाख से ज्यादा है। इससे पहले एमएसएमई इकाइयों की संख्या सबसे ज्यादा कानपुर में थी।
विज्ञापन


औद्योगिक विस्तार की बात करें तो अभी भी पश्चिम और मध्य यूपी काफी समृद्ध हैं। पूर्वांचल और बुंदेलखंड इस मामले में अभी भी पीछे हैं लेकिन अच्छी बात ये है कि कभी औद्योगिक रूप से बुरी तरह पिछड़े इन इलाकों में उद्योग-धंधों की संख्या में तेजी आई है। देवरिया जैसे जिले में करीब 25 हजार इकाइयां हैं। ये संख्या झांसी, बाराबंकी, हापुड़ और रायबरेली जैसे जिलों से भी ज्यादा है। बलरामपुर, मऊ, गोंडा, बलिया और चंदौली में भी उद्योगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इन जिलों में औसतन 15 हजार से ज्यादा इकाइयां हैं। पहले फरुर्खाबाद में ज्यादा इकाइयां थीं। आज अमरोहा (13,088) और फरुर्खाबाद (13,139) में औद्योगिक विकास लगभग बराबरी पर आ पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर बुनियादी ढांचे की वजह से वाराणसी और गोरखपुर में भी औद्योगिक विकास अप्रत्याशित रूप से बढ़ा है। शीर्ष 10 औद्योगिक जिलों की सूची में वाराणसी चौथे स्थान पर आ गया है। गोरखपुर ने तेज विकास करते हुए सूची में जगह बना ली है। बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की होड़ में कानपुर पिछड़ गया। जिसका नतीजा सामने है और इंडस्ट्री यहां से खिसक गईं।

टॉप 10 सबसे ज्यादा एमएसएमई इकाइयों वाले जिले

UP: Kanpur was backward in terms of small industries, now Lucknow has the highest number of small industries
लघु उद्योग - फोटो : PTI
लखनऊ 1,11,587
गाजियाबाद 1,03,301
कानपुर 82,323
आगरा            80,204
वाराणसी 66,654
मेरठ             66,286
प्रयागराज 54,044
अलीगढ़ 48,835
बरेली 48,335
गोरखपुर 46,350
 

सबसे कम एमएसएमई इकाइयों वाले 10 जिले 

UP: Kanpur was backward in terms of small industries, now Lucknow has the highest number of small industries
उद्योग का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
श्रावस्ती 3793
चित्रकूट 6862
महोबा 7138
बलरामपुर 7621
ललितपुर 7707
औरैया 8704
जालौन 8387
बांदा 9055
कासगंज 10,106
कन्नौज 10,506
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed