फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Kanpur remains the hottest city in the state as well as in the country, relief may be available from June

यूपी: प्रदेश के साथ देश में भी सबसे गर्म शहर रहा कानपुर, 18 जून से मिल सकती है राहत, जानिए पूर्वानुमान

Sat, 15 Jun 2024 10:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 15 Jun 2024 10:36 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी है। शनिवार को कानपुर शहर प्रदेश के साथ देश में भी सबसे गर्म शहर रहा। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
UP: Kanpur remains the hottest city in the state as well as in the country, relief may be available from June
बदलने वाला है यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी की प्रचंडता बरकरार है। शनिवार को कानपुर के दिन और रात देश में सबसे गर्म रहे। कानपुर में दिन का तापमान 46.3 डिग्री रहा और रात का पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कहीं लू तो कहीं तीव्र लू जैसे हालात रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, ऐसे हालात अभी आगामी सोमवार तक बने रहने के आसार हैं। रविवार को भी पारा बढ़ने की अनुमान जताया जा रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बाराबंकी, गोरखपुर, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, चुर्क, बहराइच, प्रयागराज, फतेहपुर, फुरसतगंज, बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा और अलीगढ़ तीव्र लू की चपेट में रहे। इसके अलावा भी प्रदेश के कई शहरों में लू का असर रहा।
विज्ञापन


सर्वाधिक गर्म शहर और तापमान
कानपुर 46.3
हमीरपुर 46.2
झांसी 46.1                                    
वाराणसी 46.0                        
प्रयागराज 46.0                        
आगरा 45.5
उरई 45.4
बाराबंकी 45.4

18 से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, मिल सकती है कुछ राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जून की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। 17 जून के बाद पूर्वी तराई क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पुरवा हवा के प्रभाव से बादल छाने के आसार हैं। साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में मौसम में कुछ सुधार से राहत मिल सकती है।

प्रयागराज की सबसे गर्म रात
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1898 से 2024 के प्रेक्षण इतिहास (अब तक उपलब्ध आंकड़ों) में यह जून में सबसे गर्म रात थी।

मानसून अपडेटः अगले चार-पांच दिन में आगे बढ़ेगा मानसून
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने शनिवार को मानसून अपडेट देते हुए कहा कि आगामी 4-5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ सकता है। इसके लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। बिहार में आगे बढ़ने के बाद ही मानसून के उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों में तीव्र लू का रेड अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके।

इन शहरों के लिए भी लू का अलर्ट
सहारनपुर व आसपास लू चलने की सबसे ज्यादा संभावना जताई गई है। गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, बिजनौर अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed