फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: July 31 is the last date for filing income tax returns, the department has clarified the truth behind vira

यूपी: 31 जुलाई तक ही है आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि, विभाग ने बताया वायरल अफवाहों का सच

Wed, 29 Jul 2026 08:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 29 Jul 2026 08:50 PM IST
सार

Income Tax Return: आयकर विभाग ने स्पष्ट किया है कि आयकर भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई ही है। इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। 
 

विज्ञापन
UP: July 31 is the last date for filing income tax returns, the department has clarified the truth behind vira
ITR Filing 2026 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आयकर विभाग ने आमजन से अपना रिटर्न आगामी 31 जुलाई तक दाखिल करने की सलाह दी है ताकि किसी नोटिस अथवा कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। विभाग ने सभी करदाताओं को समय पर सही जानकारी के साथ अपना रिटर्न दाखिल करने और आवश्यक दस्तावेज का समर्थन भी सुनिश्चित करने की अपील की है।

विज्ञापन


बता दें कि कुछ मध्यस्थ अधिक आयकर रिफंड दिलाने के प्रलोभन में फर्जी कटौतियों या छूट का दावा करवाते हैं। करदाताओं को ऐसे प्रलोभन से सावधान रहना चाहिए। रिटर्न दाखिल करने से पहले प्रत्येक दावे की सत्यता स्वयं जांचें। बीते वर्ष आयकर विभाग के राजधानी स्थित अन्वेषण निदेशालय ने ऐसे मध्यस्थों पर तलाशी और जांच की थी जिन पर फर्जी कटौतियों और अनुचित आयकर रिफंड दिलाने के आरोप थे। 
विज्ञापन


जांच में झूठे दस्तावेज पर गलत कटौतियों के दावे सामने आए थे, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ आयकर अधिनियम, 1961 के तहत कार्रवाई की जा रही है। आयकर विभाग आधुनिक तकनीक और डेटा विश्लेषण से रिटर्न के दावों का सत्यापन करता है। यह नियोक्ताओं, बैंकों से मिली जानकारी का रिटर्न से मिलान करता है। असामान्य रिफंड या गलत कटौती पाए जाने पर विधि अनुसार जांच की जाती है। सलाहकार द्वारा तैयार रिटर्न में भी जानकारी की अंतिम जिम्मेदारी करदाता की ही होती है। गलत दावों पर कर, ब्याज वसूली, दंड और अभियोजन की कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed