{"_id":"65c9a0d952d11462d6031ba5","slug":"up-jaya-bachchan-will-go-to-rajya-sabha-for-the-fifth-time-from-the-state-s-quota-can-file-nomination-from-s-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जया बच्चन प्रदेश के कोटे से पांचवीं बार जाएंगी राज्यसभा, आज या कल में भर सकती हैं सपा से पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जया बच्चन प्रदेश के कोटे से पांचवीं बार जाएंगी राज्यसभा, आज या कल में भर सकती हैं सपा से पर्चा
Mon, 12 Feb 2024 10:08 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 12 Feb 2024 10:08 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर से जया बच्चन को यूपी कोटे से राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। अभी होने वाले चुनावों में सपा के हिस्से तीन सीटें आ सकती हैं।
विज्ञापन
जया बच्चन।
विस्तार
सपा ने जया बच्चन को पांचवीं बार राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। वह सोमवार या मंगलवार को पर्चा भर सकती हैं। वह वर्ष 2004 से सपा की राज्यसभा सदस्य हैं। इसके अलावा सपा दो और प्रत्याशियों को उतारेगी। इनमें सपा महासचिव रामजी लाल सुमन का नाम भी आगे बताया जा रहा है। वह पहली बार 1977 में फिरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव जीते थे। केंद्र की चंद्रशेखर सरकार में मंत्री भी रहे हैं। उसके बाद वह सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ आ गए।
विज्ञापन
सपा को राज्यसभा की तीन सीटें जीतने के लिए 112 मत चाहिए। इस चुनाव में विधायक मतदान करेंगे। सपा के पास वर्तमान में 108 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के दो विधायकों का समर्थन भी उसे मिलना तय है। सपा सूत्रों का कहना है कि रालोद और सुभासपा के टिकट पर उसके तीन-तीन नेता चुनाव जीते हैं। इसलिए आवश्यक मत जुटाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन