फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Jail headquarters clerks suppressed files...government sought report; discrepancy in clerk promotions

UP : जेल मुख्यालय के बाबुओं ने दबाई फाइल...शासन ने मांगी रिपोर्ट; लिपिकों के प्रमोशन में विसंगति का मामला

Sat, 08 Nov 2025 10:13 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अनुराग सिंह, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, अनुराग सिंह, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 08 Nov 2025 10:13 AM IST
सार

कारागार विभाग में एक ही विज्ञापन से नौकरी पाए लिपिक संवर्ग के एक ही पद के कर्मियों ने सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
UP: Jail headquarters clerks suppressed files...government sought report; discrepancy in clerk promotions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कारागार विभाग में लिपिकों के प्रमोशन में विसंगति मामले की फाइल एक बार फिर मुख्यालय स्तर पर दबा दी गई है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए शासन ने मामले की रिपोर्ट तलब की थी। बावजूद इसके मुख्यालय के बाबुओं ने फाइल को आगे भेजने के बजाय उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। तय समय सीमा बीतने पर भी रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी गई।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, शासन की ओर से मांगी गई रिपोर्ट न भेजे जाने के कारण विभागीय कार्रवाई भी अटक गई है। दरअसल, प्रमोशन प्रक्रिया के दौरान प्रदेश की जेलों पर तैनात कई वरिष्ठ लिपिकों को दरकिनार कर मुख्यालय के कनिष्ठ कर्मियों को पदोन्नति दे दी गई।

विज्ञापन

ठोस कार्रवाई नहीं की गई

इससे विभागीय कर्मचारियों में नाराजगी है। बार-बार शिकायत करने पर भी विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उल्लेखनीय है कि कारागार विभाग में एक ही विज्ञापन से नौकरी पाए लिपिक संवर्ग के एक ही पद के कर्मियों ने सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जेल मुख्यालय में कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात कर्मचारी प्रमोशन पाकर प्रशासनिक व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बन गए और वे मुख्यालय में ही हमेशा तैनात रहे। वहीं, जेलों में तैनात कनिष्ठ लिपिक महज एक प्रमोशन पाकर प्रधान लिपिक से रिटायर हो गए। यही नहीं, इनका लगातार प्रदेश की जेलों में तबादला भी होता रहा। 

अमर उजाला ने मामले की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद शासन ने जेल मुख्यालय से मामले की रिपोर्ट मांगी थी। शासन ने जेल मुख्यालय और जेलों पर कार्यरत लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों की एकीकृत ज्येष्ठता सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, मुख्यालय से कोई जवाब शासन को नहीं भेजा गया।


कारागार मुख्यालय अपर महानिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रमोशन के विसंगति मामले की रिपोर्ट मुख्यालय पर लंबित होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो प्रकरण से संबंधित अधिकारियों से बात कर जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed