{"_id":"61d4dcd7aa1f2204f9524bd6","slug":"up-it-may-rain-with-thunder-and-lightning-for-the-next-three-days-the-weather-will-change-rapidly-due-to-the-activity-of-western-disturbances-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ हो सकती है बरसात, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तेजी से बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ हो सकती है बरसात, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तेजी से बदलेगा मौसम
Wed, 05 Jan 2022 11:18 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:18 AM IST
सार
प्रयागराज, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, आगरा, इटावा और आसपास के इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।
विज्ञापन
लखनऊ में घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ बदलाव का कारण बनेगा। मौसम विभाग ने पांच से 9 जनवरी तक के लिए पूर्वानुमान जारी किए हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दक्षिण पश्चिम राजस्थान और पड़ोसी देश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का भी असर रहेगा।
विज्ञापन
जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, पांच जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान बादलों की गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ में लगभग सभी स्थानों पर बारिश के आसार हैं, जबकि बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, गाजियाबाद, ज्योतिबाफुलेनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया में कई जगह बरसात हो सकती है। वहीं बुलंदशहर, भीमनगर, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, उन्नाव, कानपुर देहात, लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, बहराइच व आसपास बारिश के आसार हैं। 6 से 9 जनवरी तक कहीं कुछ स्थानों पर तो कहीं पूरे इलाके में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
घने कोहरे की चेतावनी
प्रयागराज, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, आगरा, इटावा और आसपास के इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।
विज्ञापन