फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: IT department starts investigation in MI builders documents.

UP: एमआई बिल्डर्स के दस्तावेजों की जांच शुरू, रडार पर पूर्व आईएएस राकेश बहादुर

Tue, 05 Nov 2024 07:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Nov 2024 07:24 PM IST
सार

आयकर विभाग के अधिकारी पहले बेनामी संपत्तियों के दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं ताकि उन्हें खरीदने वालों को नोटिस देकर तलब किया जा सके। छापों में तमाम संदिग्ध दस्तावेज मिले थे।

विज्ञापन
UP: IT department starts investigation in MI builders documents.
- फोटो : ANI

विस्तार

रियल एस्टेट कारोबारी एमआई बिल्डर्स के ठिकानों पर छापे में मिले संदिग्ध दस्तावेजों की आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। आयकर विभाग की जांच इकाई के अधिकारी पहले बेनामी संपत्तियों के दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं ताकि उन्हें खरीदने वालों को नोटिस देकर तलब किया जा सके। सूत्रों की मानें तो एमआई बिल्डर्स के संचालक मो. कादिर अली व उनका बेटा और पूर्व आईएएस राकेश बहादुर आयकर विभाग के रडार पर हैं।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने बीती 23 अक्तूबर को एमआई बिल्डर्स के लखनऊ और नोएडा स्थित डेढ़ दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापा मारा था। साथ ही उन्हें भवन निर्माण सामग्री की आपूर्ति करने वाले वेंडरो के ठिकानों को भी खंगाला था। छह दिन तक छापे की कार्रवाई के दौरान करीब 2000 संपत्तियों की रजिस्ट्री के दस्तावेज मिले थे। इनमें करीब 150 संपत्तियां बेनामी होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली में राहुल गांधी: 410 करोड़ की परियोजनाओं की जांच के दिए आदेश, केंद्रीय योजनाओं की जानकारी ली
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी के मंत्री बोले- अखिलेश यादव हार के भय से कुछ भी आंये... बांये... सांये बोल रहे हैं


आयकर विभाग को शक है कि ये संपत्तियां राजनेताओं, ब्यूरोक्रेट्स और न्यायिक सेवा के अधिकारियों की हैं जिससे प्राथमिकता के आधार पर उनकी जांच हो रही है। छापों के दौरान मो. कादिर अली आयकर विभाग के अधिकारियों को गुमराह करते रहे, जबकि उनके बेटे ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया था।

32 साल पहले भी पड़ चुका है छापा
सूत्रों के मुताबिक एमआई बिल्डर्स के ठिकानों पर 32 साल पहले भी छापा मारा गया था। उस दौरान करीब एक करोड़ रुपये की कर चोरी के प्रमाण मिले थे। हालिया छापों में एमआई बिल्डर्स द्वारा बड़े पैमाने पर कर चोरी अंजाम देने, अरबों रुपये का लेनदेन नकद करने और बिना भुगतान हासिल किए कई संपत्तियों को बेचने के पुख्ता सुराग मिले हैं। इनमें से तमाम संपत्तियों के तार पूर्व आईएएस राकेश बहादुर से भी जुड़ रहे हैं। आयकर विभाग जल्द ही कादिर अली और राकेश बहादुर को तलब कर पूछताछ करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed