फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul Gandhi orders investigation in policies worth 410 crore in Raebareli.

रायबरेली में राहुल गांधी: 410 करोड़ की परियोजनाओं की जांच के दिए आदेश, केंद्रीय योजनाओं की जानकारी ली

Tue, 05 Nov 2024 06:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Nov 2024 06:46 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की और 182 परियोजनाओं की जांच का आदेश दिया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi orders investigation in policies worth 410 crore in Raebareli.
बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी मंगलवार को केंद्रीय योजनाओं को लेकर गंभीर दिखे। उन्होंने बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में डीएम को जल जीवन मिशन की पूरी हो चुकीं करीब 410 करोड़ की 182 परियोजनाओं की गुणवत्ता के जांच के आदेश दिए। कहा कि जांच कमेटी में विधायकों को भी शामिल किया जाए। राहुल ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस रिफलिंग के संबंध में पूरी रिपोर्ट तलब की। साथ ही मनरेगा में श्रमिकों व कर्मियों को भुगतान के संबंध में भी पूरी सूची उपलब्ध कराने के आदेश दिए। ऊंचाहार क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने के नाम पर 72 सड़कों को खोदने के मामले में भी कमेटी बनाकर जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैठक में पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि जल निगम ने पीडब्ल्यूडी की 29, विधायक निधि की 19, सांसद निधि की तीन व जिला पंचायत की 22 सड़कों को खोद दिया है। पाइप डालने के बाद उसी मिट्टी को डालकर पाट दिया, लेकिन सड़कों को अब तक सही नहीं कराया। इस पर सांसद राहुल गांधी ने डीएम को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। सरेनी विधायक ने बेहटाकला में पांच साल में भी पेयजल परियोजना का काम पूरा न होने पर नाराजगी जताई। इस पर राहुल गांधी ने पूर्ण हो चुकी 182 सड़कों की गुणवत्ता की जांच जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों की कमेटी से कराने के आदेश दिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी के मंत्री बोले- अखिलेश यादव हार के भय से कुछ भी आंये... बांये... सांये बोल रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती ने मदरसा शिक्षा बोर्ड के फैसले का किया स्वागत, कहा- इस पर सही से अमल करना जरूरी


अमेठी सांसद व उप सभापति केएल शर्मा मनरेगा में श्रम सामग्री के खराब अनुपात के साथ ही भुगतान में देरी करने का मामला उठाया। मनरेगा कर्मियों को भी समय से भुगतान न दिए जाने की शिकायत की। इस पर सांसद राहुल गांधी ने संबंधित अधिकारियों को भुगतान के संबंध में पूरी सूची उपलब्ध कराने के आदेश दिए। दिशा के नामित सदस्य गौरव अवस्थी ने मैनूपुर सड़क का मामला उठाया। विधायक सदर अदिति सिंह ने भी इस सड़क को जिला पंचायत से बनवाने का भरोसा देने की बात कही लेकिन काम नहीं कराया गया। सभापति ने जल्द ही सड़क को बनवाने के निर्देश दिए।

ऊंचाहार, सदर व सरेनी विधायकों ने जिला पंचायत की 149 सड़कों के गड्डायुक्त होने की शिकायत की। कहा कि 15वें वित्त से मिलने वाले बजट से पहले सड़कों की मरम्मत फिर नई सड़कों के काम की व्यवस्था है। इस संबंध में जांच कराकर संबंधित सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए गए। गोवंशों को गोशालाओं तक पहुंचाने के लिए मंत्री दिनेश सिंह ने बड़े वाहनों की व्यवस्था जिला पंचायत से कराने का भरोसा दिया। नगर पालिका के स्कूल की टीचरों को दो दिन में वेतन देने के आदेश भी दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed