फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP is working on One district one sport programme.

यूपी: ओडीओपी की तर्ज पर शुरू होगी ‘एक जिला, एक खेल’ योजना, खेल विभाग तैयार कर रहा प्रस्ताव

Tue, 12 Apr 2022 01:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Apr 2022 01:57 PM IST
सार

यूपी के सभी जिलों में लोकप्रिय खेलों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खेल विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
UP is working on One district one sport programme.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में ओडीओपी स्कीम की तर्ज पर जल्द ही ‘एक जिला, एक खेल’ योजना शुरू करने की तैयारी है। खेल विभाग में इससे संबंधित प्रस्ताव को तैयार करने का काम शुरू हो गया है। इस योजना के तहत हर जिले के सबसे लोकप्रिय खेल को प्रोत्साहित किया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में तमाम ऐसे खेल हैं जो काफी लोकप्रिय रहे हैं, लेकिन प्रोत्साहन और संसाधन न मिलने से उनकी पहचान खत्म होती जा रही है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए ओडीओपी योजना की तर्ज पर ‘एक जिला, एक खेल’ योजना शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में खेल विभाग जिलेवार खेलों को चिह्नित कर रहा है।
विज्ञापन


सभी 75 जिलों में तैनात होंगे कोच
योजना के तहत जिले के सबसे लोकप्रिय खेल को प्रोत्साहित किया जाएगा और संबंधित खिलाड़ियों की पहचान करके उनको प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए जिला, तहसील व ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी 75 जिलों में वरिष्ठ खिलाड़ियों को कोच नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल निदेशक आरपी सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक ‘एक जिला, एक खेल’ योजना को इस महीने के अंत तक या अगले महीने के पहले सप्ताह में शुरू करने की तैयारी है। 10 से 15 दिन के बीच कोच की नियुक्ति की कार्यवाही भी शुरू कर दी जाएगी।


मंत्री ने आज बुलाई बैठक
खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने मंगलवार को विभाग की पहली बैठक बुलाई है। बैठक में प्रमुख सचिव व खेल निदेशक समेत सभी अधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक में ‘एक जिला, एक खेल’ योजना के क्रियान्वयन समेत अन्य गतिविधियों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed