फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP is first in country in afforestation through CAMPA funds

Lucknow: यूपी कैम्पा निधि से वनीकरण में देश में प्रथम, वर्ष 2024-25 में किया लक्ष्य के सापेक्ष 86% वनीकरण

Wed, 28 May 2025 11:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 28 May 2025 11:11 PM IST
सार

यूपी वन एवं वन्य जीव विभाग ने कैम्पा फंड का प्रबंधन और उपयोग कर वर्ष 2024-25 में सर्वाधिक क्षतिपूरक वनीकरण का कार्य किया है। वन एवं वन्य जीव विभाग के संबंधित अधिकारियों ने बताया कि यूपी में अब तक 47,635 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरित की गई है। जिसमें से 38,092 हेक्टेयर के लिए क्षतिपूरक वनीकरण का लक्ष्य रखा गया था। 

विज्ञापन
UP is first in country in afforestation through CAMPA funds
UP CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पर्यावरण संरक्षण और वनीकरण के क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचा है। उत्तर प्रदेश ने क्षतिपूरक वनीकरण निधि (कैम्पा) के उपयोग से वर्ष 2024-25 में देश में सर्वाधिक क्षतिपूरक वनीकरण किया है। यूपी कैम्पा निधि से लक्ष्य के सापेक्ष 32,933 हेक्टेयर लगभग 86 प्रतिशत क्षतिपूरक वनीकरण का कार्य किया है। इसमें शिवालिक वन प्रभाग, काशी वन्यजीव और वाराणसी वन प्रभाग के वनीकरण का विशेष योगदान है। साथ ही कैम्पा फंड से राज्य के पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। इसके तहत महाराजगंज में जटायु प्रजनन केंद्र का निर्माण, जल शोधन, मृदा संरक्षण, पेट्रोलिंग चौकियों और वाहनों की व्यवस्था आदि कार्य किये हैं।    

विज्ञापन


कैम्पा फंड से यूपी ने सर्वाधिक वनीकरण का प्राप्त किया लक्ष्य 
वन एवं वन्य जीव विभाग ने कैम्पा फंड का प्रबंधन और उपयोग कर वर्ष 2024-25 में सर्वाधिक क्षतिपूरक वनीकरण का कार्य किया है। वन एवं वन्य जीव विभाग के संबंधित अधिकारियों ने बताया कि यूपी में अब तक 47,635 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरित की गई है। जिसमें से 38,092 हेक्टेयर के लिए क्षतिपूरक वनीकरण का लक्ष्य रखा गया था। 
विज्ञापन


विभाग ने 31 मार्च 2025 तक 32,933.97 हेक्टेयर पर वनीकरण कार्य कर लिया है, जो लक्ष्य का लगभग 86 प्रतिशत है। ये क्षतिपूरक वनीकरण में देश में सर्वाधिक उपलब्धि है। अवशेष 3,261 हेक्टेयर पर वनीकरण कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा। इस उपलब्धि को प्राप्त करने में शिवालिक वन प्रभाग, काशी वन्यजीव प्रभाग, और वाराणसी वन प्रभाग ने विशेष योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैम्पा फंड से वन एवं वन संरक्षण क्षेत्र में किये गये कई कार्य 
कैम्पा निधि का प्रबंधन और उपयोग प्रतिकरात्मक वन रोपण निधि अधिनियम 2016 और 2018 के तहत किया जाता है। प्रदेश के वन एवं वन्य जीव विभाग ने वर्ष 2024-24 के कैम्पा फंड का उपयोग कर महाराजगंज के कैपियरगंज रेंज में जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र सितंबर 2024 में स्थापित किया गया है। ये संकटग्रस्त एशियाई गिद्धों के संरक्षण के लिए विश्व में ऐसा पहला प्रजनन केंद्र है। 

 

साथ ही वर्ष 2025-26 के लिए राज्य ने क्षतिपूरक वनीकरण के लिए 1896 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके अलावा कैम्पा फंड का उपयोग जलग्रहण शोधन क्षेत्र, मृदा संरक्षण, फ्रंटलाइन कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आवास, पेट्रोलिंग चौकियों और वाहनों की व्यवस्था, हाईटेक नर्सरी, सोलर वाटर पंप, वन सुरक्षा, वन्यजीव प्रबंधन, और रेस्क्यू सेंटर की स्थापना जैसे कार्यों में किया है। जो पर्यावरण और वन्य जीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed