फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: IRCTC will not charge convenience fee on air ticket booking

यूपी: आईआरसीटीसी हवाई टिकट बुकिंग पर नहीं लेगा सुविधा शुल्क, पर्यटन दिवस पर मिलेगा यह खास ऑफर

Sun, 24 Sep 2023 06:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 24 Sep 2023 06:20 PM IST
सार

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आईआरसीटीसी अपने 24वें स्थापना दिवस और विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितम्बर को विशेष ऑफर ला रहा है।

विज्ञापन
UP: IRCTC will not charge convenience fee on air ticket booking
जहाज में पैदा हुए बच्चे की क्या होगी नागरिकता - फोटो : iStock

विस्तार

आईआरसीटीसी की ओर से हवाई टिकट बुक करने पर सुविधा शुल्क को शून्य किया गया है तथा कार्ड से लेनदेन पर आकर्षक छूट दी जा रही है। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आईआरसीटीसी अपने 24वें स्थापना दिवस और विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितम्बर को विशेष ऑफर ला रहा है।

विज्ञापन


www.air.irctc.co.in के माध्यम से उड़ान टिकट बुक करने पर शून्य सुविधा शुल्क लिया जाएगा तथा ऑफर आईआरसीटीसी वेबसाइट व मोबाइल ऐप पर बुक किए गए एयर टिकटिंग पर मान्य होगा। ऑफर 25 से 27 सितंबर तक बुक किए गए फ्लाइट टिकटों पर मान्य रहेगा।
विज्ञापन


 विभिन्न बैंकों के कार्ड से लेनदेन पर दो हजार रुपये तक की छूट दी जाएगी। सीमित अवधि के ऑफर के अलावा आईआरसीटीसी एयर सरकारी अधिकारियों के लिए रक्षा किराया और अवकाश यात्रा रियायत(एलटीसी) टिकट भी प्रदान करता है। इसके अलावा आईआरसीटीसी अपने पोर्टल के माध्यम से बुक किए गए प्रत्येक हवाई टिकट के लिए रुपये 50 लाख का यात्रा बीमा भी प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed