{"_id":"68e387ec3effdfe7ee00bc84","slug":"up-ips-transfer-four-ips-officers-transferred-in-up-raghuveer-lal-appointed-as-commissioner-of-kanpur-see-list-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS Transfer In UP: यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले, कानपुर के कमिश्नर बने रघुवीर लाल; देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS Transfer In UP: यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले, कानपुर के कमिश्नर बने रघुवीर लाल; देखें लिस्ट
Mon, 06 Oct 2025 02:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:42 PM IST
सार
यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। रघुवीर लाल कानपुर के कमिश्नर बनाए गए हैं। आगे पढ़ें पूरी जानकारी...
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। रघुवीर लाल कानपुर के कमिश्नर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक, अभियोजन, उप्र लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, उप्र, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे दिपेश जुनेजा के पास अब सिर्फ पुलिस महानिदेशक, अभियोजन की जिम्मेदारी रह गई है।
पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, उप्र, लखनऊ में तैनात बिनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, उप्र, लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, उप्र, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा, उप्र, लखनऊ में तैनात रघुवीर लाल को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर बनाया गया है।
लखनऊ परिक्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में कार्यरत तरुण गाबा को पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, उप्र, लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन