फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP IPS Transfer: 11 IPS including police captains of seven districts

UP IPS Transfer : सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत 11 आईपीएस इधर से उधर

Mon, 13 Mar 2023 01:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 13 Mar 2023 01:34 AM IST
सार

सीतापुर की 11वीं वाहिनी पीएसी में तैनात प्रभाकर कुमार को बरेली का एसएसपी बनाया गया है। बागपत के एसपी नीरज कुमार जादौन को बिजनौर का एसपी बनाया गया है।

विज्ञापन
UP IPS Transfer: 11 IPS including police captains of seven districts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

शासन ने रविवार को सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत 11 आईपीएस और एक पीपीएस का तबादला कर दिया। वाराणसी रेंज के आईजी के सत्यनारायण को सीबीसीआईडी मुख्यालय भेजा गया है। उनके स्थान पर बरेली के एसएसपी अखिलेश चौरसिया को डीआईजी के पद पर प्रोन्नत होने पर वाराणसी रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


सीतापुर की 11वीं वाहिनी पीएसी में तैनात प्रभाकर कुमार को बरेली का एसएसपी बनाया गया है। बागपत के एसपी नीरज कुमार जादौन को बिजनौर का एसपी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर में एडिशनल एसपी अर्पित विजयवर्गीय को बागपत का एसपी बनाया गया है। बिजनौर के एसपी की अस्वस्थता के दृष्टिगत उनको प्रतीक्षारत रखा गया है। हालांकि उनके बेहतर इलाज के लिए गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट से सम्बद्ध भी किया गया है।
विज्ञापन


बस्ती के एसपी आशीष श्रीवास्तव और हमीरपुर के एसपी शुभम पटेल को भी हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। ललितपुर के एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी को बस्ती का एसपी बनाया गया है। प्रयागराज में एडिशनल एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल को ललितपुर का एसपी बनाया गया है। गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस उपायुक्त दीक्षा शर्मा को हमीरपुर का एसपी बनाया गया है। इसके अलावा पीपीएस अफसर में साइबर क्राइम मुख्यालय में तैनात एडिशनल एसपी सच्चिदानंद को गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed