फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP investors summit live.

यूपी में बनेगा डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, 2.5 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: प्रधानमंत्री मोदी

Thu, 22 Feb 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Feb 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
UP investors summit live.
यूपी इंवेस्टर्स समिट में सम्बोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यूपी की 60 प्रतिशत आबादी युवा है और वर्किंग एज ग्रुप की है। यह रुग्ण प्रदेश को तरक्की की ओर ले जाने में सक्षम है। यह विशिष्टता यूपी को नई उंचाइयां पार करने की ताकत देगी। यूपी में सुपरहिट परफॉर्मेंस देने के लिए योगी की टीम तैयार है। यहां के लोग तैयार हैं। न्यू इंडिया और न्यू उत्तर प्रदेश के लिए नए जोश और नए निवेश की जरूरत है। उम्मीद है इस समिट से विकास और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। मोदी बुधवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करने के बाद निवेशकों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


यूपी को डिफेंस कॉरिडोर की सौगात, 21वीं सदी का इन्फ्रास्ट्रक्चर करेंगे डवलप
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में बनने वाले दो डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में एक उत्तर प्रदेश में बनेगा। इसमें लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। यह अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ और चित्रकूट बुंदेलखंड को जोड़ेगा। इससे 2.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेंगे जो 21वीं सदी में यूपी को बुलंदियों पर ले जाएगा।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि यूपी के 11 शहरों में हवाई अड्डों का विकास किया जा रहा है। सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज का सफर कर सके। कुशीनगर व जेवर में दो नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण भी उत्तर प्रदेश के विकास को गति देगा। यूपी में 30 प्रतिशत एअर ट्रैफिक बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल परिवहन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। हल्दिया से कोलकाता तक वाटर-वे भी रोजगार देगा, सहूलियत देगा। पंचायतों को आप्टिकल फाइबर एक्टिविटी से जोड़ने का काम यूपी के गांवों को दुनिया से जोड़ेगा। इससे भी न सिर्फ रोजगार सृजित होंगे बल्कि गांवों का विकास होगा और किसानों को भी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही यूपी विकास की बुलंदियों को छुएगा। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे और हवाई सेवाएं सुधारने से प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

पीएम ने टीम योगी की पीठ ठोकी

UP investors summit live.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी इन्वेस्टर्स समिट में इतने लोगों का जुड़ना बड़ी बात है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनके मंत्रिमंडल के साथी, यहां की ब्यूरोक्रेसी और जनता बधाई की पात्र है।
 
अखिलेश सरकार पर निशाना
प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए पिछली अखिलेश यादव सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले की स्थितियां क्या थीं, यूपी वालों से बेहतर कोई नहीं जानता। आम आदमी सुरक्षित नहीं था तो उद्यमी और उद्योगपति कैसे सुरक्षित महसूस करते। उद्योगों की बात ही बेमानी थी।

आज वैल्यू एडिशन की जरूरत
प्रधानमंत्री ने कहा कि नंबर वन और नंबर टू की प्रतिस्पर्धा के बाद अब वैल्यूज और वर्च्यूज की बात होनी चाहिए। वैल्यू एडिशन की जरूरत है। अच्छी बात ये है कि योगी सरकार इसका ध्यान रखते हुए नीतियां बना रही है।

रेड टेप की जगह रेड कारपेट
प्रधानमंत्री ने उद्यमियों को आश्वस्त करने वाले अंदाज में कहा कि उनके लिए उत्तर प्रदेश में रेड टेप की जगह अब रेड कारपेट होगा। सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए पोर्टल पर तय समय सीमा में उद्योगपतियों को सारी क्लीरियेंस मिल जाएंगी। योगी ने खुद वादा किया है कि एमओयू की वह खुद मॉनिटरिंग करेंगे। मतलब यहां जो एमओयू हो रहे हैं, उनके पीछे योगी खुद लगातार सक्रिय रहेंगे। उद्योगपतियों को यूं ही नहीं बैठने देंगे।

योगी सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं से किए वादे कर रही पूरी

UP investors summit live.

मोदी ने योगी सरकार की जी खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार पूरी गंभीरता से किसानों, महिलाओं, युवाओं से किए गए वादों को पूरा कर रही है। धान खरीद चार गुना हो गई है। गन्ना भुगतान की स्थिति भी अच्छी है।

वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट गेमचेंजर योजना
मोदी ने कहा कि योगी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट योजना शुरू की है। यह गेम चेंजर है। पर, जरूरी यह है कि इन वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट को बाजार मुहैया कराने के लिए वर्ल्ड क्लास मार्केटिंग और पैकेजिंग की सहूलियत दी जाए।

चुनाव की बात सही निकली
मोदी ने कहा, चुनाव में मैं कहा करता था कि डबल इंजन (देश और प्रदेश की सरकार एक तरह की) होगा तो ज्यादा पावर मिलेगी। देश और प्रदेश के विकास की गाड़ी अधिक तेजी से दौड़ेगी। योगी सरकार ने जिस तरह तेजी से काम शुरू किए हैं, यह दिखने लगा है।

मोदी ने अपने काम का हिसाब भी दिया
प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के कामकाज का यहां हिसाब भी दिया। उन्होंने बताया कि मुद्रा योजना में 10 करोड़ से ज्यादा को 4 लाख करोड़ रुपये का लोन दिया गया है। 2018-19 में भी 3 लाख करोड़ रुपये लोन देने की व्यवस्था की गई है। उनकी सरकार लगातार गरीबों के लिए काम कर रही है। गरीबों को एक करोड़ घर दिए। छह करोड़ शौचालय बनवाए।

उज्ज्वला योजना के तहत तीन करोड़ से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। नए बजट में उज्ज्वला योजना के कनेक्शन देने का लक्ष्य बढ़ाकर आठ करोड़ कर दिया गया है। सौभाग्य से गरीबों के घर रोशन हो रहे हैं। चार करोड़ गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दे रहे हैं। आयुष्मान योजना से देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों के प्रत्येक सदस्य को वर्ष में 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने का फैसला किया गया है। हम ऐसी अर्थव्यवस्था चाहते हैं जिसमें गरीबों का वित्तीय समावेशन हो और सभी का कल्याण भी।

मुकेश अंबानी 10,000 करोड़ इन्वेस्ट करेंगे

UP investors summit live.
उद्योगपति मुकेश अंबानी - फोटो : amar ujala

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा कि यूपी को आगे ले जाना प्रधानमंत्री जी के साथ ही हम सब की जिम्मेदारी है। अगर यूपी का विकास होगा तो हमारे देश को आगे जाने से कोई नहीं रोक सकता। मैं घोषणा करता हूं कि अगले तीन वर्षों में हम प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। मुकेश ने वादा किया कि हम दिसंबर 2018 तक प्रदेश के छोटे से छोटे गांव तक जियो को पहुंचाएंगे।

आने वाले समय में 18,500 करोड़ रुपये का करेंगे निवेश : सुभाष चंद्रा
एसेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने कहा कि हमारे ग्रुप ने पिछली सरकार में 30,000 करोड़ रुपये का एमओयू किया था लेकिन काम सिर्फ 3000 करोड़ रुपये का हुआ। जी ग्रुप आने वाले समय में यूपी में 18500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि योगी जी के नेतृत्व में यूपी एक नए यूपी के रूप में उभर रहा है।

पांच साल में यूपी में करेंगे 25 हजार करोड़ का निवेश: कुमार मंगलम बिड़ला
समिट को सम्बोधित करते हुए कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि यूपी में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए काफी कुछ किया जा रहा है। यहां उद्योगों का विस्तार होता देखकर खुशी हो रही है। उन्होंने अगले पांच वर्षों में प्रदेश में 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।

अडानी ने की ये घोषणाएं
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने अगले पांच वर्षों में यूपी में 35,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। अडानी ने कहा कि प्रदेश में रोजगार देने के लिए हम औद्योगिक और कृषि क्षेत्र में निवेश करेंगे। उन्होंने सड़क व मेट्रो रेल के क्षेत्र में बेहतरी के लिए यूपी सरकार के साथ मिलकर काम करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले जाएंगे और छह लाख टन आनाज के स्टोरेज की कैपेसिटी उपलब्ध करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed