फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Investigation of suspects intensified, leaves of policemen cancelled in some districts

UP: संदिग्धों की पड़ताल तेज, कुछ जिलों में पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द; नेपाल सीमा से सटे जिलों में हाई अलर्ट

Sat, 10 May 2025 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 May 2025 01:15 AM IST
सार

डीजीपी प्रशांत कुमार की अनुमति से लखनऊ और नोएडा समेत में पुलिसकर्मियों को छुट्टी से वापस बुलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
UP: Investigation of suspects intensified, leaves of policemen cancelled in some districts
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद होनी शुरू हो गई है। डीजीपी प्रशांत कुमार की अनुमति से लखनऊ और नोएडा समेत में पुलिसकर्मियों को छुट्टी से वापस बुलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पूरे प्रदेश में खुफिया एजेंसियों की मदद से संदिग्धों की तलाश की जा रही है। सीमा पर बढ़ रहे तनाव के दौरान संदिग्धों द्वारा कोई अप्रिया घटना अंजाम दिए जाने की आशंका की वजह से सतर्कता बढ़ाई गई है और सुरक्षा के एहतियाती बंदोबस्त भी किए जा रहे हैं। एजेंसियां खाड़ी देशों से मोबाइल कॉल की आवाजाही की भी गहनता से छानबीन कर रही हैं।
विज्ञापन


बता दें कि नेपाल सीमा के सटे जिलों के साथ पश्चिमी उप्र के जिलों में संदिग्धों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। खासकर दिल्ली के आसपास के जिलों में खुफिया एजेंसियां आतंकी संगठनों के माड्यूल्स की तलाश में हैं, ताकि एनसीआर क्षेत्र में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। वहीं नेपाल सीमा पर बिना चेकिंग के किसी की आवाजाही नहीं हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी के सहयोग से सभी सीमावर्ती जिलों के मुख्य मार्गों, बाजारों, होटल आदि की लगातार चेकिंग की जा रही है। फिलहाल राज्य सरकार पाकिस्तान सीमा से सटे राज्यों के घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश में रेड अलर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। सभी सैन्य ठिकानों, एयरबेस, महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों, धार्मिक स्थलों आदि पर सुरक्षा प्रबंध मजबूत किए गए हैं। 

साइबर अटैक से बचने के लिए सामरिक महत्व के कुछ ठिकानों के आसपास से सीसीटीवी भी हटाए जा रहे हैं अथवा उनकी सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है। बता दें कि बीते दिनों राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण स्थलों के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम भी खरीदा था, जिसे तैनात भी किया जा चुका है।

आयुष विभाग में अवकाश नहीं, रहें तैयार
आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ’दयालु’ ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते संघर्ष के दृष्टिगत विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अग्रिम आदेशों तक किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं करने का आदेश दिया है।

India-Pak Conflict Analysis: 'भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच अगले 72 घंटे अहम', रक्षा विशेषज्ञ ने ऐसा क्यों कहा
उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में आयुष चिकित्सालयों को तत्पर एवं सक्षम रहना होगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में आमजन को त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने सभी चिकित्सा महाविद्यालयों एवं चिकित्सालयों में इलाज की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed