{"_id":"68ddf7d6f7031c67810f1718","slug":"up-international-trade-show-like-a-diwali-gift-for-small-traders-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: छोटे व्यापारियों के लिए दिवाली गिफ्ट जैसा रहा इंटरनेशनल ट्रेड शो, औसतन 60 लाख का बिजनेस किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छोटे व्यापारियों के लिए दिवाली गिफ्ट जैसा रहा इंटरनेशनल ट्रेड शो, औसतन 60 लाख का बिजनेस किया
Thu, 02 Oct 2025 09:26 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Oct 2025 09:26 AM IST
सार
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में एक कारोबारी ने औसतन 60 लाख का बिजनेस किया और 1000 करोड़ के ऑर्डर भी मिले। अब अन्य राज्य भी इंटरनेशनल ट्रेड शो कराने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2300 छोटे उद्यमियों व व्यापारियों के लिए दिवाली से पहले ही सहालग लेकर आया। पांच दिन के महोत्सव में एक छोटे कारोबारी ने औसतन 60 लाख का बिजनेस किया। हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण और डेकोरेशन से जुड़े ओडीओपी उद्यमियों को आने वाले सीजन के लिए 1000 करोड़ के आर्डर अलग से मिले हैं।
विज्ञापन
इसे देखते हुए अन्य राज्य भी इंटरनेशनल ट्रेड शो कराने की तैयार कर रहे हैं। ट्रेड शो में करीब 2300 उद्यमियों और व्यापारी अपने उत्पाद लेकर आए थे। उन्हें देखने पांच लाख से ज्यादा लोग आए। छोटे उद्यमियों से डील करने के लिए 1.40 लाख से ज्यादा कारोबारी देश भर से आए। पांच दिन में 11,200 करोड़ रुपये आर्डर को लेकर पूछताछ आई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कत्ल, खुदकुशी और नरबलि: सनी और सूरज की शव के पास सिंदूर और खून से सना अक्षत; बहराइच में उलझी 6 मौतों की गुत्थी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दस साल पहले दूसरी शादी...दो किशोरों का किया कत्ल, फिर बीवी और दो बेटियों संग आत्मदाह; बहराइच कांड की कहानी
सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत और वैश्विक संस्थानों के बीच लगभग 1900 करोड़ के 2400 से अधिक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। एमओयू और भविष्य की पूछताछ के अलावा प्रत्यक्ष रूप से मेले में अपने उत्पाद बेचने आए कारोबारियों को 1200 करोड़ से ज्यादा का मिला। इसके अलावा आने वाले सीजन के लिए लगभग 1000 करोड़ के आर्डर मौके पर ही मिले।
दूसरी तरफ एमएसएमई सेक्टर को ग्लोबल प्लेटफार्म पर मिलने वाली चुनौतियों का भी पता चला। उन्हें ये समझने को मिला कि आखिर विदेशों में उनके उत्पाद अन्य प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले क्यों नहीं टिकते हैं। गुणवत्ता के मामले में कई उद्यमियों को विदेशी खरीदारों ने बेहतर करने की सलाह दी। फिनिशिंग, पैकिंग, ब्रांडिंग, लोगो में सुधार की जानकारी मिली।
छोटे उद्यमियों के लिए बड़ा मंच
राज्य सरकार में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने बताया कि यूपीआईटीएस छोटे उद्यमियों के लिए न केवल बड़ा मंच बना है बल्कि वैश्विक मंच में उतरने की सीख भी दे गया। उन्होंने बताया कि त्योहारों से ठीक पहले इन उद्यमियों को मेले में ही लाखों की आय हुई है। मेले की सफलता को देखते हुए अन्य राज्य भी इसी तर्ज पर ट्रेड शो कराने की तैयारी कर रहे हैं।