फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Instructions to complete the recruitment process of Anganwadi by September 15

यूपी : आंगनबाड़ी की भर्ती प्रक्रिया 15 सितंबर तक पूरी करने के निर्देश 

Wed, 11 Aug 2021 01:18 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 11 Aug 2021 01:18 AM IST
सार

53 हजार पदों पर चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के भर्ती में हो देरी पर शासन ने सख्ती दिखाई है। 31 अगस्त तक और जिन जिलों में विज्ञापन जारी नहीं हुए हैं वहां 15 सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP: Instructions to complete the recruitment process of Anganwadi by September 15
आंगनवाड़ी केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में 53 हजार पदों पर चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के भर्ती में हो देरी पर शासन ने सख्ती दिखाई है। जिन जिलों में भर्ती विज्ञापन जारी हो चुके हैं, उनमें 31 अगस्त तक और जिन जिलों में विज्ञापन जारी नहीं हुए हैं वहां 15 सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग वी हेकाली झिमोमी ने मंगलवार को सभी डीएम को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


अब तक मात्र 42 जिलों में ही भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हो पाए हैं। शेष 33 जिलों में विज्ञापन तक जारी नहीं हुए हैं। जिन जिलों ने विज्ञापन नहीं जारी किया है उनमें अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, बहराइच, बरेली, बस्ती, भदोही, बलरामपुर, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, गौतमबुद्धनगर, गोरखपुर, हरदोई, जालौन, कानपुर देहात, कासगंज, कौशांबी, लखीमपुर, महराजगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, संतकबीर नगर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, उन्नाव व बुलंदशहर जिले शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed