फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Information about bomb in Barauni-Gwalior Express created panic, entire train searched at Barabanki statio

यूपी: बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, बाराबंकी स्टेशन पर खंगाली गई पूरी ट्रेन

Sun, 07 Apr 2024 12:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 07 Apr 2024 12:26 PM IST
सार

 Barauni-Gwalior Express: बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन बाराबंकी में ट्रेन को रोककर उसकी पूरी तलाशी ली गई। 

विज्ञापन
UP: Information about bomb in Barauni-Gwalior Express created panic, entire train searched at Barabanki statio
बम की सूचना के बाद हर बोगी में हुई तलाशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बरौनी -ग्वालियर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11124) में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर भारी पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ते ने तलाशी की। ट्रेन को करीब 50 मिनट रोका गया। सभी बोगियों में बम की सघन तलाशी की गई। हालांकि सूचना गलत पाई गई। तलाशी में ऐसी कोई सामग्री नहीं निकली। 

विज्ञापन


एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 9:32 पर सूचना मिली थी कि ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस में बम है। करीब आठ मिनट बाद कई थानों की पुलिस फोर्स फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ता बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंच गया। गोरखपुर की ओर से आई ट्रेन को तत्काल रोक लिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 भारी पुलिस बल के साथ ट्रेन के अंदर घुसकर हर डिब्बे में तलाशी लेनी शुरू की गई। डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल ने ट्रेन का चप्पा चप्पा छान मारा। 9:42 से 10:32 तक सघन तलाशी हुई। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने भी पूरे स्टेशन को खंगाल डाला। यात्री भी भयभीत रहे। इस दौरान तरह-तरह की आशंकाएं प्रकट होती रहीं।  स्टेशन अधीक्षक पीयूष कुमार वर्मा की फिलहाल ट्रेन को रवाना कर दिया गया। रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed