फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Income Tax Department takes major action against Lulu Mall, freezes company's bank account; case involves

UP: लुलु मॉल पर आयकर विभाग की कार्रवाई, 27 करोड़ टैक्स न देने पर कंपनी का बैंक खाता फ्रीज, कंपनी ने पक्ष रखा

Tue, 30 Dec 2025 12:35 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 30 Dec 2025 12:35 PM IST
सार

आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लुलु मॉल का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है। करीब 27 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया होने पर यह कदम उठाया गया। विभाग ने पहले नोटिस जारी किए थे। मामले की जांच जारी है। वहीं मॉल प्रशासन की ओर से मामले में स्पष्टीकरण दिया गया है।

विज्ञापन
UP: Income Tax Department takes major action against Lulu Mall, freezes company's bank account; case involves
लुलु मॉल पर बड़ी कार्रवाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयकर विभाग ने लुलु मॉल के दो खातों को सीज कर दिया है। मॉल पर 27 करोड़ रुपये का बकाया है। आयकर विभाग लखनऊ के उपनिदेशक सर्किंल एक ने ये कार्रवाई की है। लुलु मॉल पर लंबे समय से बकाया है। आयकर विभाग ने मॉल प्रशासन को इसके लिए कई नोटिस भेजे। सूत्रों के मुताबिक नोटिस का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वहीं, लुलु मॉल ने स्पष्ट किया है कि वह एक पूर्णतः नियमों का पालन करने वाला संगठन है और उसने लागू कानूनों के अनुसार सभी वैधानिक नोटिसों का विधिवत उत्तर दिया है।

विज्ञापन


बकाया 27 करोड़ रुपये टैक्स भी नहीं जमा किया गया। जिसके बाद विभाग ने मॉल के दो खातों को सीज कर दिया है। फिलहाल मॉल प्रशासन इन खातों को ऑपरेट नहीं कर सकेंगे। कोई भी रकम निकालने की अनुमति नहीं होगी। खातों में रकम जमा हो सकती है। नियमानुसार जो भी टैक्स बनेगा उसे जमा करना होगा, तभी खाते रिलीज किए जाएंगे। आकयर विभाग अब लेनदेन पर निगरानी भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


लुलु मॉल लखनऊ द्वारा आयकर मामले पर स्पष्टीकरण
लुलु मॉल लखनऊ और लुलु हाइपरमार्केट उत्तर प्रदेश और लखनऊ के लोगों के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं, जिनके जबरदस्त समर्थन ने मॉल को इस क्षेत्र में एक प्रमुख गंतव्य बना दिया है। लुलु ने राज्य में महत्वपूर्ण दीर्घकालिक निवेश किया है, जिसे मुख्य रूप से बैंक वित्तपोषण के माध्यम से वित्तपोषित किया गया है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था में इसके विश्वास और सतत विकास के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में आयकर विभाग द्वारा बैंक खातों को फ्रीज किए जाने संबंधी खबरों के संदर्भ में, लुलु मॉल ने स्पष्ट किया है कि वह एक पूर्णतः नियमों का पालन करने वाला संगठन है और उसने लागू कानूनों के अनुसार सभी वैधानिक नोटिसों का विधिवत उत्तर दिया है। एक पूर्णतः अनुचित आयकर मांग को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी, जिस पर 22 अप्रैल 2025 के आदेश द्वारा यह निर्देश दिया गया कि मामले का निस्तारण होने तक कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। अपील एवं स्थगन (स्टे) आवेदन वर्तमान में आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष लंबित हैं और मामला वर्तमान में सुलझ गया है।


लुलु सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले आधारहीन आरोपों का पुरजोर खंडन करता है और विश्व स्तरीय रिटेल अनुभव प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित रखता है। समूह लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा करने के लिए समर्पण, ईमानदारी और राज्य में आगे निवेश करने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के साथ काम करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed