फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: In the last 24 hours, only one death due to corona, 133 new cases

यूपी : बीते 24 घंटे में कोरोना से सिर्फ एक मौत, 133 नए केस

Sat, 03 Jul 2021 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 03 Jul 2021 12:07 AM IST
सार

फरवरी के पहले पखवारे के बाद ऐसी स्थिति आई है जब संक्रमण से मौतों की संख्या कम हुई है। बृहस्पतिवार को भी मात्र दो मरीजों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
UP: In the last 24 hours, only one death due to corona, 133 new cases
कोरोना जांच

विस्तार

कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार नियंत्रित होती जा रही है। प्रदेश में शुक्रवार को 133 नए संक्रमित मिले जबकि केवल एक मरीज की संक्रमण से मौत हुई। यह मौत इटावा में दर्ज की गई। फरवरी के पहले पखवारे के बाद ऐसी स्थिति आई है जब संक्रमण से मौतों की संख्या कम हुई है। बृहस्पतिवार को भी मात्र दो मरीजों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव सूचना के अनुसार शुक्रवार को 228 मरीज ठीक हुए। वर्तमान में 2560 सक्रिय मरीज ही हैं। 30 अप्रैल को 3.10 लाख एक्टिव केस थे। 24 जिलों में एक भी नया केस नहीं मिला है। लखनऊ व प्रयागराज ही ऐसे जिले हैं जहां दहाई की संख्या में 11-11 नए मरीज मिले। 49 जिलों में इकाई में मरीज मिले। 
विज्ञापन

 

लखनऊ में भी कम हो रहे केस
लखनऊ में कोरोना संक्रमण अब थमता नजर आने लगा है। राजधानी में शुक्रवार को लगातार तीसरा दिन था जबकि एक भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। इसके साथ ही सिर्फ 11 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई। कोरोना संक्रमण के मामले अब लगातार कम होते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ मे कोरोना के सक्रिय मरीज की संख्या काफी दिन के बाद दो सौ से नीचे आई। लखनऊ में शुक्र्रवार को वायरस देने वालों की संख्या 47 रही। पिछले एक सप्ताह में संक्रमण को मात देने वालों की यह सबसे ज्यादा संख्या रही। लखनऊ में जिन 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई उनमें से तीन व्यक्ति अलीगंज के हैं। बाकी मरीज इंदिरानगर, आलमबाग और सरोजनीनगर क्षेत्र के हैं। सीएमओ संजय भटनागर के अनुसार भले ही संक्रमण के मामले कम आ रहे हों पर अभी भी जांच में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed