फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: In Janta Darshan, Mayra asked CM to get her admitted, by evening she got admission in school; family had c

यूपी: जनता दर्शन में सीएम से बोली मायरा- मेरा एडमिशन करा दीजिए, शाम तक स्कूल में हो गया प्रवेश

Mon, 01 Sep 2025 09:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 01 Sep 2025 09:46 PM IST
सार

Janata Darshan: सोमवार की सुबह सीएम योगी से जनता दर्शन में मिलने आई मायरा ने स्कूल में प्रवेश कराने का अनुरोध सीएम योगी से किया। शाम तक उसका दाखिला हो गया। 

विज्ञापन
UP: In Janta Darshan, Mayra asked CM to get her admitted, by evening she got admission in school; family had c
मायरा की बात सुनते सीएम योगी। - फोटो : @myogioffice के एक्स पोस्ट से।

विस्तार

 कानपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में सोमवार सुबह पहुंची मायरा में अपना दाखिला स्कूल में कराने का अनुरोध किया। इसके बाद शाम तक उसका दाखिला कानपुर के एस्कार्ट्स वर्ल्ड स्कूल में हो गया। इस पर मायरा का परिवार सीएम की सहजता का कायल हो गया।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले मुरादाबाद की वाची ने अपने दाखिले और गोरखपुर की पंखुड़ी ने फीस माफी को लेकर जनता दर्शन में सीएम से गुहार लगाई थी। जिसके बाद दोनों की समस्याएं भी दूर हो गई थीं।
विज्ञापन


कानपुर की मायरा अपनी मां नेहा के साथ जनता दर्शन में आई थी। उससे सीएम ने पूछा कि क्या बनना चाहती हो। मायरा ने कहा, डॉक्टर। यह सुन सीएम ने पहले उसे चॉकलेट दी, फिर अधिकारियों को दाखिला कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कानपुर के एस्कार्ट्स वर्ल्ड स्कूल से मायरा के दाखिले के बारे में जानकारी ली। शाम होने से स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर तिवारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी व शासन के अधिकारियों को दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने हर फरियादियों की सुनीं समस्याएं
जनता दर्शन में प्रदेश भर से 50 से अधिक फरियादी आए। योगी ने उनकी समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों की समस्याओं का समाधान करें और उनसे फीडबैक भी लिया जाए। अभिभावकों संग आए बच्चों से भी योगी मिले और हालचाल जानकार चॉकलेट भी दी। सीएम ने कहा कि हर नागरिक की समस्याओं का समाधान कर खुशहाल प्रदेश बनाना ही सरकार की प्राथमिकता है। जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, रोजगार, शिक्षा, आवास, कब्जा, परिवार आदि से जुड़े मामले आए थे। इनमें 15 मामले जमीन, 6 पुलिस से संबंधित, 4 मामले नाली, सड़क, खड़ंजा तथा 4 मामले आर्थिक सहायता से जुड़े आए थे। वहीं, लोगों ने बेटी की शिक्षा, स्थानांतरण, आवास आदि के लिए भी सीएम के समक्ष गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने सबको उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed